मराठी से लेकर बॉलीवुड इंडस्ट्री तक में धमाल मचा चुकीं हैं उषा नाडकर्णी
मराठी से लेकर बॉलीवुड इंडस्ट्री तक में धमाल मचा चुकीं हैं उषा नाडकर्णी
Share:

मराठी जगत में अपनी दमदार अदाकारी से लाखों दिलों को जीतने वाली उषा नाडकर्णी का आज जन्मदिन है। उषा नाडकर्णी का जन्म 13 सितम्बर 1946 को मुंबई में हुआ था। वह एक भारतीय मराठी फिल्म-टीवी एक्ट्रेस हैं जिन्होंने अपने काम से लाखों दिलों को अपने नाम किया है। वैसे वह केवल मराठी ही नहीं बल्कि इंडियन टीवी शो में भी काम कर चुकीं हैं। जी दरअसल उषा उस समय चर्चाओं में आईं थीं जब उन्होंने एकता कपूर के मशहूर टेलीविजन शो पवित्र रिश्ता में काम किया था। इस शो में उन्होंने सविता देशमुख का किरदार निभाया था और इस किरदार के कारण वह आज भी घर घर जानी जाती हैं।

अब बात करें उषा के करियर के बारे में तो उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 1979 में मराठी फिल्म सिंहासन से की थी। इसके अलावा अगर उनकी हिंदी फिल्म के बारे में बात करें तो वह थी गुंडाराज। आपको याद हो तो इस फिल्म में मुख्य भूमिका में अजय देवगन, काजोल और अमरीश पूरी नजर आये थे। जी दरअसल इस फिल्म में उषा ने पार्वती चौाहान की भूमिका अदा की थी। उस समय उनके इस किरदार को आलोचकों द्वारा मिली जुली प्रतिक्रिया मिली थी।

वहीं इसके बाद वह फिल्म वास्तव में नजर आयीं और आपको याद ही होगा यह फिल्म साल 1990 में प्रदर्शित हुई थी। इस फिल्म के बाद वह जमकर मशहूर हुईं थीं और हर एक व्यक्ति की जुबान पर उन्ही का नाम था। वैसे आपको याद हो तो इस फिल्म में मुख्य भूमिका में नम्रता शिरडोकर और संजय दत्त नजर आये थे। वैसे उषा नाडकर्णी ने अपने अभिनय करियर में कई फ़िल्में और टीवी शोज़ किये जिसके लिए उन्हें कई पुरुस्कारों से भी सम्मानित किया गया। फिलहाल उन्हें हमारी तरफ से जन्मदिन की शुभकामनाएं।

एक्ट्रेस दीपिका की मां का हुआ देहांत, सोशल मीडिया पर साझा की भावुक पोस्ट

हिमाचल में कोरोना के 12 नए मामले आये सामने

कंगना रनौत के खिलाफ फराह अली खान ने खड़े किये सवाल, सोना मोहपात्रा ने दिया ये जवाब

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -