ब्रांडेड स्टिकर लगाकर बेचते थे नकली घी, कलेक्टर ने की बड़ी कार्रवाई
ब्रांडेड स्टिकर लगाकर बेचते थे नकली घी, कलेक्टर ने की बड़ी कार्रवाई
Share:

खरगोन/ब्यूरो:मिलावट से मुक्ति अभियान के तहत भीकनगांव व बामनाला में नकली घी और खाद्य तेल पर जिला प्रशासन द्वारा बड़ी कार्रवाई की गई है। यह कार्रवाई कलेक्टर श्री कुमार पुरुषोत्तम के निर्देशन में,डिप्टी कलेक्टर, ओम नारायण,एसडीएम सिराली जैन,तहसील दार,खाद्य आपूर्ति अधिकारी और खाद्य सुरक्षा अधिकारियो के संयुक्त दल ने की। कलेक्टर श्री कुमार इस नकली घी और तेल के व्यापार पर करीब 15 दिनों से रेकी करवा रहे थे। उचित समय देखकर शनिवार को सुबह 5 बजे पूरे दल को तैयार किया और छापामार कार्रवाई  की। 

भीकनगांव के करीब 15 किमी. दूर बमनाला गांव में निसार खान द्वारा नकली घी का कारोबार किया जा रहा था। यहां से लगभग 500 किलो. नकली घी और लगभग 1700 लीटर खाद्य पाया गया है। तेल के गोडाऊन से मधुर, रुचि, दावत, कीर्ति आदि ब्रांड के पाम्पलेट/रैपर्स और पेकिंग करने वाले बोतल या केन के ढक्कन आदि पाए गए। मौके से डिप्टी कलेक्टर ओम नारायण ने बताया कि मिस ब्रांड करके व्यापार किया जा रहा था। वही भिकंगाव ईजी किराना दुकान के गोडाउन व दुकान पर भी कार्यवाही की किंतु वहा कोई नही था। इसलिए गोडाउन व दुकान के ताले तोड़कर चेक किया फिर दोनो जगहों पर सिल किया।

छापामार कार्यवाही में मिली सामग्री से पता चलता है कि खाद्य तेल के बड़े-बड़े ब्रांड बमनाला गांव में ही बनाये जाते है। सामग्री में बड़ी मात्रा में विभिन्न आकार और रंग के ढक्कनों के साथ रैपर्स/पाम्पलेट मिले है। ढक्कन इतनी संख्या में मिले है जिससे अनुमान लगाया जा सकता है कि करीब 500 केन पैक की जा सकती है।मौके से ऐसा पता चल रहा है कि गोडाऊन में नकली घी या तेल बनाकर सिर्फ चिपकाने का काम करते थे। कई तरह के केमिकल और गैस चूल्हा आदि सामग्री भी मिली है। समाचार लिखे जाने तक दल तीसरे गोडाऊन के लिए निकल चुका था।

MP: नर्मदा नदी में गिरी 55 यात्रियों से भरी बस, 13 की मौत-15 बचाए गए

'दिग्विजय की मानसिकता गुंडों वाली, उन्हें तो गुंडा कांग्रेस का अध्यक्ष बनाना चाहिए': विश्वास सारंग

बलपुर पुलिस ने किया हत्या का खुलासा, जानिए कैसे सुलझी मर्डर मिस्टरी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -