'दिग्विजय की मानसिकता गुंडों वाली, उन्हें तो गुंडा कांग्रेस का अध्यक्ष बनाना चाहिए': विश्वास सारंग
'दिग्विजय की मानसिकता गुंडों वाली, उन्हें तो गुंडा कांग्रेस का अध्यक्ष बनाना चाहिए': विश्वास सारंग
Share:

भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के जिला पंचायत चुनाव में पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह की पुलिस से झड़प पर राजनीति तेज हो गई है। मध्यप्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी को चिट्ठी लिखकर दिग्विजय सिंह को गुंडा कांग्रेस का अध्यक्ष बनाने की मांग की है।

शुक्रवार को चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि बृहस्पतिवार का दिन मध्यप्रदेश के इतिहास में बीजेपी के नाम रहा है। 51 में से 41 जगह भाजपा समर्थित अध्यक्ष बने हैं। लोकतंत्र की पूरी प्रक्रिया को शर्मसार करने का काम कांगेस ने किया है। उन्होंने पूर्व सीएम एवं राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह पर गुंडागर्दी करने का इल्जाम लगाया। सारंग ने कहा कि दिग्विजय सिंह ने भोपाल के गुंडो को इकट्ठा कर चुनाव रोकने की कोशिश की। सैकड़ों व्यक्तियों की भीड़ जमाकर कानून को हाथ में लेने का काम किया। मेरे साथ भी बदतमीजी की। सारंग ने कहा कि एसीपी उमेश तिवारी के साथ दिग्विजय सिंह ने झूमाझटकी कर मारपीट की। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी पैरामिलिट्री जवान के साथ गुंडागर्दी करने की तस्वीर सामने आई थी। उन्होंने कहा कि मैंने कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी जी को चिठ्ठी लिखी लिखा है कि गुंडा कांग्रेस का अध्यक्ष दिग्विजय सिंह को बना देना चाहिए। दिग्विजय सिंह की मानसिकता गुंडे वाली है।

बता दें शुक्रवार को जिला पंचायत अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के चुनाव से पहले कांग्रेस ने भाजपा पर चार समर्थितों को अगवा करने का इल्जाम लगाया गया था। चुनाव के वक़्त जिला पंचायत कार्यालय में मंत्री भूपेंद्र सिंह एवं MLA रामेश्वर शर्मा नए चुने गए सदस्यों को लेकर पहुंचे थे। MLA रामेश्वर शर्मा भी सदस्यों के साथ भीतर चले गए। इसे लेकर मौके पर उपस्थित पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह और विधायक आरिफ मसूद, पीसी शर्मा ने इसका विरोध किया। पुलिस ने उन्हें रोका। इस के चलते पुलिस एवं कांग्रेस नेताओं के बीच धक्का-मुक्की हुई थी। भाजपा एक फोटो को लेकर दिग्विजय सिंह पर हमलावर है।

पटना में जेपी नड्डा का मेगा रोड शो, 'जय श्रीराम' के नारों से गूंज उठी सड़कें

'ना पार्टी के साथ दिखे, न सोनिया गांधी के साथ, आखिर कहाँ गए कमलनाथ', नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस पर बोला हमला

चुनाव में मिली हार तो जमकर नाचने लगे कांग्रेस नेता, वजह कर देगी हैरान

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -