MP: नर्मदा नदी में गिरी 55 यात्रियों से भरी बस, 13 की मौत-15 बचाए गए
MP: नर्मदा नदी में गिरी 55 यात्रियों से भरी बस, 13 की मौत-15 बचाए गए
Share:

धार: मध्यप्रदेश में आज यानी सोमवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। जी दरअसल खरगोन और धार जिले की सीमा पर 55 यात्रियों से बस नर्मदा नदी में गिर गई। बताया जा रहा है दुर्घटना खलघाट में बने नर्मदा पुल की है। इस मामले में मिली जानकारी के तहत महाराष्ट्र रोडवेज की यह यात्री बस इंदौर से पुणे जा रही थी। वहीं इस बारे में सूचना मिलते ही पहुंचे पुलिस-प्रशासन ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है। खबरों के अनुसार खरगोन-धार डीएम और एसपी मौके पर पहुंच गए हैं। वहीं एसपी खरगोन धर्मवीर सिंह का कहना है कि 13 शव बाहर निकाल लिए गए हैं जबकि 15 लोगों का रेस्क्यू कर लिया गया है। बचाए गए लोगों में से 5-7 लोगों की हालत बेहद गंभीर है, जिन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

दूसरी तरफ रेस्क्यू में बचाए गए लोगों ने बताया कि पुल की रेलिंग को तोड़ते हुए बस सीधे नदी में न गिरकर चट्टान पर गिरी, जिसके बाद उफनती नदी में पलट गई। वहीं इस मामले में चश्मदीदों ने बताया कि हादसे में बस के पुर्जे-पुर्जे बिखर गए और कुछ लोग जैसे-तैसे तैरकर बाहर निकले तो वहीं कई फंसे रह गए। बस में करीब 55 लोग सवार थे। मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन चला रहे बचावकर्मी बस में फंसे और नदी में बहे लोगों की तलाश में जुट गए हैं। आपको बता दें कि इस हादसे पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दुःख जताया है। CM शिवराज ने ट्वीट में लिखा है, ''खरगोन के खलघाट में बस के खाई में गिरने से हुई दुर्घटना का दुखद समाचार प्राप्त हुआ। ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान और परिजनों को यह गहन दु:ख सहन करने की शक्ति देने तथा घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।''

इसी के साथ CM ने आगे कहा, ''दुर्घटना स्थल पर जिला प्रशासन की टीम मौजूद है। बस को निकाल लिया गया है। खरगोन, धार जिला प्रशासन के साथ मैं निरंतर संपर्क में हूँ। घायलों के समुचित इलाज की व्यवस्था के निर्देश दिए हैं। दु:ख की इस घड़ी में पीड़ित परिवार स्वयं को अकेला न समझे,मैं व संपूर्ण प्रदेश साथ है।''

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने इस्लामाबाद के पीटीआई नेता को उनके पद से हटाया

प्रधानमंत्री ने सांसदों से 'खुले मन ' से मानसून सत्र में आने का आह्वान किया

2 महिलाओं के लिए मौत बनकर आया सावन का पहला सोमवार

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -