साइकिल दुर्घटना का शिकार हुए अमेरिकी विदेश मंत्री जॉन केरी, टूट गई टांग
साइकिल दुर्घटना का शिकार हुए अमेरिकी विदेश मंत्री जॉन केरी, टूट गई टांग
Share:

जेनेवा : अमेरिकी विदेश मंत्री जॉन केरी के साथ रविवार को फ्रांस में हुई एक दुर्घटना में वह साइकिल से गिर कर जख्मी हो गए। दुर्घटना के बाद 71 वर्षीय केरी को फौरन हेलिकॉप्टर के जरिए जेनेवा यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल ले जाया गया। विदेश मंत्री के प्रवक्ता जॉन किर्बी ने कहा, "केरी की हालत स्थिर है और वह होश में हैं।" सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार केरी का पैर टूट गया है और वह बोस्टन लौट रहे हैं। जॉन किर्बी ने बताया कि स्विट्जरलैंड की सीमा से तकरीबन 40 किलोमीटर दूर दक्षिण-पूर्व में स्थित फ्रांस के सिऑनजीयर में केरी साइकिल से दुर्घटनाग्रस्त हुए थे।

वह विदेश मंत्री मोहम्मद जावेद जरीफ से मुलाकात के बाद साइकिलिंग के लिए निकले थे। दुर्घटना के वक्त उनके काफिले में एक डॉक्टर व पैरा-मेडिक्स भी मौजूद था। जिन्होंने उन्हें फौरन चिकित्सा उपलब्ध कराई। वह सोमवार को वह मैड्रिड जाने वाले थे। गौरतलब है कि केरी एक माहिर साइकिलिस्ट हैं। वह अक्सर अपनी साइकिल अपने साथ आधिकारिक यात्राओं पर भी ले जाते हैं। इससे पहले 1992 में वह साइकिलिंग के दौरान घायल हुए थे। उस समय उन्हें कंधे में चोट आई थी।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -