अमेरिका ने लगाया वेनेजुएला के प्रेसिडेंट निकोलस मादुरो पर प्रतिबंध
अमेरिका ने लगाया वेनेजुएला के प्रेसिडेंट निकोलस मादुरो पर प्रतिबंध
Share:

वॉशिंगटन। अमेरिका द्वारा वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को तानाशाह करार देते हुए प्रतिबंधों की घोषणा की। ऐसा करीब 4 थी बार किया गया है जब अमेरिका ने किसी देश के मौजूदा प्रमुख को प्रतिबंधित कर दिया। अमेरिका के ट्रेजरी सचिव स्टीवन द्वारा कहा गया कि रविवार को अवैध चुनावों से पुष्टि की गई कि मादुरो तानाशाह हैं। उन्होंने वेनेजुएला के लोगों की उपेक्षा की है।

मादुरो की सरकार ने तो राजनीतिक बंदियों को तक रिहा नहीं किया और स्वतंत्र व निष्पक्ष चुनाव को बाधित किया। अमेरिका चाहता है कि वेनेजुएला में सुदृढ़ लोकतंत्र स्थापित हो। यही वहां की जनता चाहती है। उल्लेखनीय है कि अमेरिका ने 4 थी बार किसी देश के कार्यरत प्रमुख पर प्रतिबंध लगा दिया।

इस मामले में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि ट्रंप प्रशासन द्वारा मादुरो सरकार को वेनेजुएला के संविधान और संवैधानिक नेशनल असेंबली के अधिकारों का सम्मान करने के लिए कहा था। वेनेजुएला में एक चुनाव हुआ जिसमें नए संविधान को लेकर और राष्ट्रपति को कई अधिकार प्रदान करने को लेकर निर्णय हुए थे। मगर वैश्विक स्तर पर इसे असंगत बताया गया है। कहा गया है कि यह लोकतंत्र के विरोध में है। इस निर्वाचन के विरूद्ध जो विरोध प्रदर्शन हुए हैं उसमें करीब 120 लोग मारे जा चुके हैं।

चीन का आरोप भारत ने अमेरिका की खुशामद के लिए किया विवाद

सुप्रीम कोर्ट सुना सकता है विजय माल्या को सजा

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -