चीन का आरोप भारत ने अमेरिका की खुशामद के लिए किया विवाद
चीन का आरोप भारत ने अमेरिका की खुशामद के लिए किया विवाद
Share:

पेइचिंग। चीन और भारत के बीच सिक्किम में सीमा विवाद गहरा गया है। दरअसल चीन ने इस विवाद को लेकर अपने मुखपत्र ग्लोबल टाइम्स में जानकारी दी है। अपने लेख में चीन ने भारत पर निशाना साधा है। मिली जानकारी के अनुसार सिक्किम क्षेत्र में सड़क निर्माण को लेकर भारत जिस तरह से आपत्ती जता रहा है उसका उद्देश अमेरिका को दर्शाना है कि चीन अपना प्रभाव जता रहा है।

भारत जताना चाहता है कि वह चीन का उदय रोकना चाहता है। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 25 जून से 27 जून तक अमेरिका की यात्रा की थी। इस मामले में चीन के सैनिकों के ही साथ भारत के सुरक्षा बल के बीच तनाव गहरा गया था। हालांकि चीन के विदेश मंत्रालय ने चेतावनी दी थी कि भारत अपनी सेना को इस क्षेत्र से हटा ले तभी इस मसले पर चर्चा हो सकेगी।

गौरतलब है कि ग्लोबल टाईम्स ने अपने लेख में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बैठक की तैयारी हेतु दो कदम उठाए। भारत ने अमेरिका के साथ हथियारों की डीलिंग की। हथियार के सौदे से अमेरिका को भारत से आर्थिक लाभ नहीं मिलने की बात कही गई। सरकारी थिंक टैंक शंघाई इंस्टीट्यूट फाॅर इंटरनेशनल स्टडीज़ में वरिष्ठ फैलो ने लियू जोंग्यी ने लेख में कहा कि भारत दिखाना चाहता है कि वह चीन के विकास कार्य को इस क्षेत्र में रोक रहा है। इसलिए वह चीन का विरोध कर रहा है।

सिक्किम विवाद के बीच शंघाई सहयोग संगठन की बैठक में भारत ने लिया भाग

चीन की यह कंपनी सबसे ज्यादा वेरिएंट स्मार्टफोन को एक साथ लांच कर सकती है

भारत -चीन सीमा पर तनाव, भारत ने सिक्किम के पास बढ़ाया सैन्य बल

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -