FIFA World Cup में उरूग्वे की टीम में सुआरेज और कवानी जैसे होंगे कई खिलाड़ी
FIFA World Cup में उरूग्वे की टीम में सुआरेज और कवानी जैसे होंगे कई खिलाड़ी
Share:

उरूग्वे के कोच डिएगो अलोंसो ने कतर में फुटबॉल वर्ल्ड कप के लिए गुरूवार को टीम का एलान कर दिया गया है, इसमें स्ट्राइकर लुई सुआरेज, एडिन्सन कवानी और अन्य अनुभवी खिलाड़ियों को शामिल भी किया जा चुका है। सुआरेज और कवानी दोनों 35 साल के हैं और हो सकता है यह उनका चौथा और अंतिम विश्व कप होने वाला है। टीम में तीन अन्य अनुभवी सदस्यों को शामिल किया गया है, इसमें गोलकीपर फर्नांडो मुसलेरा और डिफेंडर डिएगो गोडिन और मार्टिन कासेरेस शामिल हैं। 

उरूग्वे ग्रुप एच में पुर्तगाल, दक्षिण कोरिया और घाना के साथ होने वाला है। कतर में टीम का प्रथम मैच 24 नवंबर को दक्षिण कोरिया के खिलाफ होने वाला है। कोच ने बार्सिलोना के डिफेंडर रोनाल्ड अराउजो को भी शामिल किया है, हालांकि वह अब भी जांघ की सर्जरी से उबर रहे हैं। 

उरूग्वे की टीम :

गोलकीपर : फर्नांडो मुसलेरा, सर्गियो रोचेट, सेबेस्टियन सोसा 
डिफेंडर : डिएगो गोडिन, जोसे मारिया गिमिनेज, सेबेस्टियन कोट्स, मार्टिन कासेरेस, रोनाल्ड अराउजो, माथियास ओलिवेरा, गुलीरेमो वारेला, 
जोस लुई रोड्रिगेज। 

मिडफील्डर : माथियास वेसिनो, रोड्रिगो बेंटांकर, फेडरिको वालवर्डे, लुकास टोरेरा, मैनुअल उगार्टे, फाकुंडो पेलिस्ट्री, निकोस डि ला क्रुज, जार्जियन डि अरास्काएटा, ऑगस्टिन कानोबियो और फाकुंडो टोरेस। 

फॉरवर्ड : डार्विन नुनेज, लुई सुआरेज, एडिनसन कवानी और मैक्सिमिलियानो गोमेज। 

Billie Jean King Cup में ब्रिटेन और ऑस्ट्रेलिया ने सेमीफाइनल में बनाया स्थान

रिद्धिमा दिलावरी ने पांच शॉट की बड़ी बढ़त के साथ अपने नाम की जीत

T20 वर्ल्ड कप: शर्मनाक हार पर गंभीर को याद आई 'धोनी' की कप्तानी, बोले- कोई रोहित से अधिक

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -