बेगूसराय में युवक की हत्या के बाद हंगामा, आक्रोशित भीड़ ने पुलिस पर किया हमला, तोड़ी गाड़ियां
बेगूसराय में युवक की हत्या के बाद हंगामा, आक्रोशित भीड़ ने पुलिस पर किया हमला, तोड़ी गाड़ियां
Share:

पटना: बिहार के बेगूसराय जिले में युवक के क़त्ल के बाद शनिवार (11 फ़रवरी) को भारी हंगामा हो गया। भगवानपुर के दहिया मुसहरी में सैकड़ों की तादाद में महिला और पुरुषों ने शव लेकर प्रदर्शन किया और फिर सड़क पर चक्का जाम कर दिया। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने उत्पात मचाना शुरू कर दिया। पुलिस ने उन्हें खदेड़ा, तो वे हिंसक हो गए और पथराव एवं तोड़फोड़ मचा दी। पुलिसकर्मियों ने थाने में भागकर अपनी जान बचाई। उपद्रवियों ने कई वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया और PHC में भी तोड़फोड़ की।

रिपोर्ट के अनुसार, दहिया मुसहरी के 35 वर्षीय अर्जुन सदा का क़त्ल कर दिया गया। इसके बाद उसकी लाश लेकर शनिवार को बड़ी तादाद में लोग भगवानपुर पीपरा PWD पथ पर प्रखंड मुख्यालय के पास धरना देने लगे और सड़क जाम कर दी। सुबह 8 बजे लगे जाम ने 11 बजे उपद्रव का रूप धारण कर लिया। भीड़ ने मौके पर से पुलिस को खदेड़ दिया। इसके बाद उपद्रवियों का तांडव मचा गया। पुलिस ने भाग कर थाने में पनाह ली। इसके बाद उपद्रवी पुलिस को भगाते हुए थाने पहुंचे और तोड़फोड़ मचा दी। थाने में लगी कई चारपहिया और बाइक को क्षतिग्रस्त कर दिया। यही नहीं थाने में जमकर पत्थरबाजी की।

उपद्रवियों ने पहले PHC में तोड़फोड़ चालु की। उन्होंने मुख्य दरवाजे को तोड़ दिया। फिर भीतर जाकर कुछ उपकरण को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। मुख्य दरवाजा पर लगे CCTV कैमरा तोड़ दिया गया। सभी खिड़की के शीशा समेत कुर्सी टेबल को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया है। पीएचसी में उपद्रव से लाखों रुपये का नुकसान होने का अनुमान जताया गया है। 

'उनके राज में गरीबों का चूल्हा तक नहीं जलता था..', त्रिपुरा में पीएम मोदी ने कांग्रेस-CPM को घेरा

मातम में बदली शादी की खुशियां, फेरों के तुरंत बाद दूल्हे की मौत

राजस्थान से PFI का एक और सक्रीय सदस्य गिरफ्तार, सांप्रदायिक नफरत फैलाने का आरोप

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -