इंदौर: इस्लाम त्यागकर शख्स ने अपनाया हिन्दू धर्म, मुस्लिमों ने घर में कर दी तोड़फोड़, जान बचाकर भागा हैदर उर्फ़ हरी
इंदौर: इस्लाम त्यागकर शख्स ने अपनाया हिन्दू धर्म, मुस्लिमों ने घर में कर दी तोड़फोड़, जान बचाकर भागा हैदर उर्फ़ हरी
Share:

इंदौर: मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। शहर के खजराना थाना क्षेत्र में बीते दिनों 7 मुस्लिम लोगों ने इस्लाम त्यागते हुए हिंदू धर्म अपना लिया था। इनमें एक व्यक्ति खजराना थाना क्षेत्र का निवासी है। जब वह धर्म परिवर्तन कर अपने घर लौटा, तो कुछ लोगों ने उसके घर में तोड़फोड़ मचा दी। इस तोड़फोड़ से दहशत में आए पीड़ित शख्स ने पुलिस में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

उल्लेखनीय है कि, बीते दिनों विश्व हिंदू परिषद (VHP) और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं से मिलकर 7 मुस्लिमों ने इस्लाम त्याग दिया था और  हिंदू धर्म अपना लिया था। खजराना क्षेत्र के निवासी हैदर शेख ने भी इस्लाम छोड़कर हिंदू धर्म अपना लिया था। हिंदू धर्म अपनाने के बाद जब वह खजराना क्षेत्र स्थित अपने घर वापस लौटा, तो उसके घर पर क्षेत्र के बड़ी तादाद में मुस्लिम समुदाय के लोग पहुंचे और उसे गालियां देते हुए उसके घर में तोड़फोड़ मचा दी।

डर के मारे हैदर से हरी बने शख्स ने वहां से भागकर अपने परिचितों के घर में पनाह ली। इसके बाद पीड़ित ने अतिरिक्त पुलिस आयुक्त से शिकायत की। हालांकि, खजराना पुलिस इस बारे में किसी प्रकार की कोई जानकारी नहीं दे रही है। मुस्लिम समुदाय की दहशत के कारण हैदर से हरी बना शख्स इंदौर शहर में विभिन्न जगहों पर जान बचाते हुए घूमने को मजबूर है। अपनी शिकायती में हरी ने जान को खतरा बताया है। वहीं विश्व हिन्दू परिषद (VHP) के प्रांत प्रशासनिक प्रमुख संतोष शर्मा ने पुलिस से इस मामले में एक्शन की मांग की है।

मणिपुर में दिनदहाड़े बैंक डकैती, SBI से 20 लाख रुपए लूट ले गए 5 हथियारबंद बदमाश

माँ की सीट से लड़ेंगे राहुल गांधी, अमेठी से कांग्रेस ने किशोरी लाल शर्मा को उतारा, आज नामांकन

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने ड्रग तस्करों से 50 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -