शादी की सभी रस्मे पूरी होने के बाद दुल्हन ने विदाई से किया इंकार, जानिए पूरा मामला
शादी की सभी रस्मे पूरी होने के बाद दुल्हन ने विदाई से किया इंकार, जानिए पूरा मामला
Share:

अलीगढ़: देश के सबसे बड़े राज्य यूपी के अलीगढ़ से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। जहां पर दुल्हन ने अचानक शादी करने से मना कर दिया। इस पर दोनों पक्षों में खूब हंगामा हुआ तथा मामला पुलिस तक जा पहुंचा। कहा जा रहा है कि दोनों पक्षों में अब तक कोई सुलह नहीं हो सकी है। पुलिस इस केस को सुलझाने के प्रयास में जुटी है। मगर दोनों पक्ष एक दूसरे पर इल्जाम लगा रहा हैं। वहीं दुल्हन ने भी दूल्हे पक्ष पर धोखा देने का इल्जाम लगाया है।

दरअसल, यह घटना अलीगढ़ के थाना छर्रा क्षेत्र के गांव सिरौली की है। शादी कार्यक्रम के चलते दूल्हे का बहुत स्वागत हुआ, बारातियों ने खाना खाया, जयमाला हो गई, फेरे हो गए, मांग भराई तक हो गई पर जैसे ही मंडप में कन्यादान के वक़्त हाथों में हल्दी लगाने की रस्म के लिए दूल्हे ने अपना हाथ आगे बढ़ाया तो दुल्हन की चीख निकल गई तथा उसने शादी की रस्में पूरी करने से इंकार कर दिया। क्योंकि दूल्हे के एक हाथ की 3 उंगलियां कटी हुईं थीं। दुल्हन के शादी से मना करने के पश्चात् हंसी-खुशी चल रहे शादी के समारोह में खलल पड़ गया। दुल्हन ने इल्जाम लगाया कि दूल्हे के हाथों की उंगलियां कटी होने की खबर हमे नहीं बताई गई तथा सभी को धोखे में रखा गया। इसके अतिरिक्त दुल्हन पक्ष पर यह इल्जाम लगाया जा रहा है कि दोनों ही बिचौलियों को बंधक बना लिया है।

वही दूल्हा पक्ष का कहना है कि कटी उंगलियों की खबर दी गई थी। उसके पश्चात् ही शादी तय हुई। यही कारण है कि शादी का कार्यक्रम तकरीबन पूरा हो गया, मगर विदाई से मना कर दिया गया। हंगामे की तहरीर पर स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। फिलहाल दूल्हा पूरी बारात के साथ दुल्हन की विदाई के लिए प्रतीक्षा कर रहा है। वहीं, दुल्हन विदाई की रस्म के लिए तैयार नहीं है।

दिल्ली में एक आदमी का शव बरामद, पुलिस की जांच जारी

पहले ट्रांसजेंडर को किया किडनैप, फिर बलात्कार... पुलिस पर भी लगे हिंसा के आरोप

शर्मनाक: सहेली के साथ विवाह समारोह से लौट रही थी नाबालिग, रास्ते में हो गया सामूहिक दुष्कर्म

Share:
रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -