यूपी राज्यसभा उपचुनाव: भाजपा उम्मीदवार जफरुल इस्लाम का नामांकन पत्र दाखिल
यूपी राज्यसभा उपचुनाव: भाजपा उम्मीदवार जफरुल इस्लाम का नामांकन पत्र दाखिल
Share:

लखनऊ: मध्य प्रदेश के सैय्यद जफर इस्लाम स्वास्थ समस्या की वजह से यूपी राज्यसभा उपचुनाव के लिए अपना नामांकन भरने नहीं पहुंच सके। इसलिए उनका नामांकन पत्र यूपी सरकार के वष्ठ मंत्री सुरेश खन्ना ने चुनाव अधिकारी बी बी दुबे के समक्ष दाखिल किया। नामांकन पत्र दाखिल करते समय वहां पर मंत्री खन्ना के अलावा स्वामी प्रसाद मौर्य, स्वाति सिंह, रमापति शास्त्री, राजेन्द्र प्रताप सिंह मोती सिंह और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।

उल्लेखनीय है कि 26 अगस्त को ही भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने राज्यसभा में उत्तर प्रदेश की एक सीट के आगामी उपचुनाव में पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद जफर इस्लाम को प्रत्याशी बनाया था। बता दें कि जफर इस्लाम उस समय सुर्ख़ियों में आए थे, जब वे मध्य प्रदेश की कमलनाथ सरकार को गिराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले कांग्रेस के दिग्गज नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया को मनाकर भाजपा में ले आए थे।

सपा के निकाले गए नेता एवं सांसद अमर सिंह के देहांत के कारण यह उपचुनाव हो रहा है। राज्य विधानसभा में भाजपा के भारी बहुमत को देखते हुए इस्लाम की जीत पक्की मानी जा रही है। भाजपा सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया कि इस्लाम अस्वस्थ हैं, इसलिए नामांकन पत्र भरने नहीं पहुंच सके।

बेगूसराय के विधायक रामदेव राय ने दुनिया को कहा अलविदा

आज़म खान के आलिशान रिसोर्ट पर चलेगा योगी सरकार का हथौड़ा, सरकारी नोटिस जारी

आंध्र प्रदेश के डिप्टी ने लगाया चंद्रबाबू नायडू पर बड़ा आरोप

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -