बाहुबली विजय मिश्रा के बेटे विष्णु मिश्रा के ठिकाने से मिला हथियारों का ढेर, यूपी पुलिस को मिली सफलता
बाहुबली विजय मिश्रा के बेटे विष्णु मिश्रा के ठिकाने से मिला हथियारों का ढेर, यूपी पुलिस को मिली सफलता
Share:

लखनऊ:  उत्तर प्रदेश के भदोही के पूर्व MLA बाहुबली विजय मिश्रा के बेटे विष्णु मिश्रा की कस्टडी रिमांड के दौरान पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। विष्णु मिश्रा के ठिकाने से पुलिस ने एके-47 राइफल और उसके चार खोखे के अलावा कई असलहे बरामद किए हैं। गोपीगंज स्थित विजय मिश्रा के पेट्रोल पंप से यह बरामदगी की गई है। यहां पर एके-47 राइफल, चार खोखे, 9 MM की पिस्टल के साथ ही कई गोलियां और अन्य असलहा भी बरामद हुए हैं।

कोर्ट से विष्णु मिश्रा की पांच घंटे की कस्टडी रिमांड मिलने के उपरांत यूपी पुलिस उसे लेकर यहां पहुंची थी। विजय मिश्रा की दो वर्ष पूर्व गिरफ्तारी के बाद से ही यह पेट्रोल पंप बंद है। विष्णु मिश्रा पर भी पिता के साथ ही मामला दर्ज किया गया था, मगर वह नहीं पकड़ा गया था। इसके बाद प्रशासन ने उस पर एक लाख का इनाम घोषित किया था। पिछले सप्ताह ही पुलिस ने विष्णु को पुणे से अरेस्ट किया था।

बुधवार को अदालत ने विष्णु मिश्रा की पांच घंटे की कस्टडी रिमांड स्वीकार कर ली थी। इसके बाद गुरुवार को जेल से उसे पुलिस और STF ने हिरासत में लिया था। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की कोर्ट में बुधवार को पुलिस ने हिरासत मांगी थी। इसमें अदालत ने 5 घंटे के लिए पुलिस कस्टडी रिमांड का आदेश दिया था। बताया जा रहा है कि STF वाराणसी की टीम ने आनापुर गांव में रेड मारी थी। इसी दौरान चंदन तिवारी नामक एक शख्स को पकड़ा गया था। लेकिन विष्णु मिश्रा पिस्टल फेंक कर भाग निकला था।

नेशनल हेराल्ड: ED की कार्रवाई से आगबबूला कांग्रेस, सड़क से संसद तक हंगामा जारी

दिल्ली पर कोरोना और मंकीपॉक्स का डबल अटैक, एक मरीज की मौत

वायु प्रदूषण पर जागरूकता फैलाने के लिए Koo और IIT दिल्ली ने की साझेदारी

 

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -