जहरीली शराब से 13 मौतों को मुद्दा बना रहे थे अखिलेश.., सपा नेता के घर से ही गिरफ्तार हुआ उसका आरोपी
जहरीली शराब से 13 मौतों को मुद्दा बना रहे थे अखिलेश.., सपा नेता के घर से ही गिरफ्तार हुआ उसका आरोपी
Share:

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में जहरीली शराब पीने से 13 लोगों की जान चली गई थी, जबकि 50 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से बीमार हैं। पुलिस ने इस मामले के मुख्य आरोपित रंगेश यादव को अरेस्ट किया है। वह पूर्व सांसद और समाजवादी पार्टी (सपा) के नेता रमाकांत यादव का रिश्तेदार है और खास बात यह है कि पुलिस ने आरोपित को रमाकांत यादव के घर से ही पकड़ा है। रंगेश यादव के ठेके से अपमिश्रित शराब जब्त की गई थी। रंगेश सरकारी ठेके के आड़ में जहरीली शराब का व्यवसाय करता था। पुलिस ने इस मामले में अब तक अलग-अलग स्थानों से 7 आरोपितों को नामजद किया है।

 

वहीं, रमाकांत यादव पर जहरीली शराब कांड के मुख्य आरपित रंगेश यादव को अपने घर में शरण देने का आरोप लगा है। जबकि इस मामले में रमाकांत ने सफाई देते हुए कहा है कि चुनाव का दौर चल रहा है, इसलिए उनके खिलाफ साजिश की गई है। बता दें कि रमाकांत यादव फूलपुर पवई विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं। पुलिस ने कहा कि इस मामले में रमाकांत यादव की संलिप्तता की भी जाँच की जा रही है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जो भी लोग इस कारोबार में शामिल हैं और सपोर्ट करते हैं, उनकी जाँच कराई जा रही है। घटना में जो भी लोग लिप्त होंगे उनके खिलाफ NSA और कुर्की के तहत कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस ने बताया है कि घटना के बाद हुई छापेमारी में ठेके से नकली दारू भी जब्त की गई है। पुलिस अधीक्षक (SP) अनुराग आर्य ने जानकारी दी है कि माहुल शराब ठेका पर आबकारी व पुलिस टीम ने रेड मारी थी। इस दौरान चार पेटी अपमिश्रित शराब की कई पेटी देशी शराब जब्त की गई। रंगेश यादव के नाम पर ठेका था, उसे गिरफ्तार किया गया है। परिवार मे कौन कौन लोग हैं। पूर्व में साथ में रहे हैं, पूरी जानकारी जुताई जा रही है। रंगेश के खिलाफ एक केस सड़क जाम के संबंध में भी दर्ज है। इसमे पूर्व सांसद व सपा नेता रमाकांत यादव समेत पाँच लोग शामिल हैं।

सरकार ने प्रतिबंधित संगठन SFJ से जुड़े ऐप्स, सोशल मीडिया को ब्लॉक करने का आदेश दिया

दिग्विजय सिंह पर ज्योतिरादित्य सिंधिया का हमला, बोले- 'मैंने और जनता ने दिग्विजय सिंह के...'

50 साल थी उम्र, नियमित करते थे व्यायाम, मंत्री गौतम रेड्डी के निधन से हर कोई हैरान

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -