गंगा घाट के चौड़ीकरण के लिए 40 करोड़ का प्रावधान
गंगा घाट के चौड़ीकरण के लिए 40 करोड़ का प्रावधान
Share:

लखनऊ। उत्तरप्रदेश की योगी सरकार ने विधानसभा के शीतकालीन सत्र में 11388 करोड़ रूपए का पहला सप्लीमेंट्री बजट प्रस्तुत किया। इस बजट में ग्रामीण क्षेत्रों के साथ आवास व टाॅयलेट से अधिक स्वच्छता अभियान मिशन को लेकर जोर दिया गया है। यही कहा गया है कि, टाॅयलेट निर्माण हेतु 1700 करोड़ रूपए से अधिक की व्यवस्था की गई। सरकार ने विभिन्न स्कूलों में शाला भवनों के बच्चों को स्वेटर वितरित किए गए। पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के प्रारंभिक कार्यों हेतु धन का समायोजन किया गया। वाराणसी में 40 करोड़ रूपए से गंगा घाट से विश्वनाथ मंदिर तक सड़क चौड़ीकरण का कार्य किया गया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उपस्थिति में वित्तमंत्री राजेश अग्रवाल ने उक्त बजट विधानसभा में प्रस्तुत किया। विधानसभा के शीतकालीन सत्र में 11388 करोड़ रूपए के बजट में सुविधाओं के लिए धन का प्रबंध किया गया है। सरकार ने इस बार मेट्रो रेल परियोजना को लेकर, रूपयों का समायोजन किया है। इस मामले में राज्य के उपमुख्यमंत्री डाॅ. दिनेश शर्मा ने कहा कि, मेट्रो रेल परियोजना के फेज़ 1 ए में उत्तर - दक्षिण के काॅरिडोर में अप्रैल 2019 से मेट्रो रेल के परिचालन का लक्ष्य रखा गया है।

इस बजट में विभिन्न राशियों पर समायोजन किया गया है। जानकारी सामने आई है कि, वर्ष 2016 में तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मेट्रो रेल का ट्रायल रन करवाया गया था। कहा गया कि, इस रेल सेवा के संचालन में लगभग 9 माह का समय लगा।

चुनाव आयोग द्वारा उत्तर प्रदेश में 207,सिकंदरा विधानसभा इलाके में उपनिर्वाचन में किसी भी प्रकार के एक्जिट पोल के प्रकाशन या प्रसारण पर रोक लगा दी गई है। दूसरी ओर विधानसभा के सत्र में महाराजगंज की नौतनवा सीट से विधायक अमनमणि त्रिपाठी ने हिस्ट्रीशीटर्स से अपनी जान को खतरा बताया। उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ गलत शिकायतें की जा रही हैं।

यूपी में महापौर बने भाजपा नेता करेंगे पीएम से चाय पर चर्चा

अब गाय का भी आधार कार्ड - कन्हैया कुमार

प्रदेश सरकार ने बनाई सामूहिक विवाह करवाने की योजना

भाषण को लेकर इलाहाबाद उच्च न्यायालय का निर्णय

 

 

 

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -