UP में हुई अनोखी शादी, 3 फीट की दुल्हन और 3.4 फीट का दूल्हा
UP में हुई अनोखी शादी, 3 फीट की दुल्हन और 3.4 फीट का दूल्हा
Share:

यूपी के अलीगढ़ की एक शादी इन दिनों ख़बरों में बनी हुई है। 3 फीट 4 इंच के इमरान की शादी 3 फीट की खुशबू से हुई है। दूल्हे इमरान की आयु 26 वर्ष है एवं दुल्हन खुशबू 22 वर्ष की है। इस शादी के पश्चात् से दोनों परिवार बहुत खुश हैं। उनका कहना है कि उन लोगों की बहुत बड़ी चिंता अब समाप्त हो गए हैं। इमरान और खुशबू हमेशा खुश रहें। दरअसल, अलीगढ़ के जीवनगढ़ की गली नंबर 8 में इमरान अपनी मां बिरजिस के साथ रहते हैं।

इमरान के भाई-बहनों की शादी हो चुकी है। लेकिन, कम हाइट होने की वजह से इमरान की हाइट की दुल्हन नहीं मिल रही थी। दोधपुर में एक होटल में काम करने वाले इमरान की मां को मां को पटवारी नगला भगवान गड़ी में रहने वाली खुशबू के बारे में जानकारी हुई। पता चला कि उसकी हाइट भी 3 फीट की है। 

तत्पश्चात, इमरान की मां ने खुशबू के परिवार से संपर्क किया एवं अपने मन की बात बताई। 22 वर्षीय खुशबू के परिवार ने इस रिश्ते को स्वीकार कर लिया। फिर दोनों की परिवार ने इमरान और खुशबू का निकाह रविवार को बड़े ही धूमधाम के साथ संपन्न कराई। शादी करने के बाद दूल्हा-दुल्हन के परिवार के लोग बहुत खुश हैं। इमरान के बड़े भाई शाहनवाज खान ने कहा कि इस शादी से हमारे घर में खुशियां आ गई हैं। वहीं, इमरान के पड़ोसी आमिर रशीद ने बताया कि ऊपरवाला जोड़ियां बना कर भेजता है, जिसका उदाहरण इमरान और खुशबू की शादी है। 

हज कमिटी के चुनाव में AAP को झटका, भाजपा के समर्थन से 'कौसर जहां' बनी अध्यक्ष

निक्की हत्याकांड में हुआ एक और बड़ा खुलासा, हत्या के बाद साहिल ने किया था ये काम

'किसी के साथ अन्याय नहीं होने दूंगा..', अधिकारियों को सीएम योगी की सख्त चेतावनी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -