MP में दिखी अनोखी मछली, देखकर चौंके लोग
MP में दिखी अनोखी मछली, देखकर चौंके लोग
Share:

भोपाल: मध्य प्रदेश के भोपाल में एक ऐसी मछली प्राप्त हुई है जो अब देशभर में सुर्खियां बटोर रही है। बड़े तालाब में मिली यह मछली मगरमच्छ जैसी नजर आती है। मछली का मुंह बिलकुल मगरमच्छ के मुंह के जैसा है, उसके नुकीले एवं डरावने दांत हैं। सोशल मीडिया पर मछली का वीडियो वायरल हो रहा है। दिलचस्प बात तो यह है कि मगरमच्छ के मुंह वाली यह मछली भारत में कहीं नहीं पाई जाती है। ऐसे में यह प्रश्न उठ रहा है कि यह मछली भोपाल के बड़े तालाब में कैसे पहुंच गई।

भोपाल में जिस मछली को देखा गया उसका बाकी शरीर तो मछली जैसा ही है मगर उसका मुंह एक मगरमच्छ के मुंह की भांति नजर आता है। दरअसल, मगरमच्छ के मुंह वाली इस मछली को एलीगेटर गार कहा जाता है। यह मछली केवल अमेरिका में पाई जाती है। भोपाल के खानू गांव के रहने वाले अनस खान मछली पकड़ने गए थे। इस के चलते उन्होंने मगरमच्छ के मुंह वाली इस मछली को पकड़ा। सोशल मीडिया पर मगरमच्छ जैसी नजर आने वाली मछली का वीडियो वायरल हो रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मगरमच्छ जैसी नजर आने वाली यह मछली बहुत खतरनाक हो सकती है। यह मनुष्यों पर हमला भी कर सकती है। इस मछली को एलीगेटर गार कहा जाता है। इस मछली की आयु 20 वर्ष के आसपास होती है। यानी यह मछली 20 वर्ष तक जिंदा रह सकती है। मगरमच्छ जैसी मछली देखकर लोग हैरान हैं। 

सोशल मीडिया पर मछली का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि मछली मुंह खोले हुए है तथा उसके दांत नजर आ रहे हैं। मछली नजर आने में बहुत डरावनी लग रही है। इस मछली को पकड़ने वाले अनस ने बताया कि ऐसी मछली बड़े तालाब से उन्होंने पहले कभी नहीं पकड़ी थी। ऐसा पहली बार अनस के साथ हुआ जब उन्हें यह अलग नजर आने वाली मछली मिली। वहीं मगरमच्छ जैसी मछली भारत में पाए जाने के बाद विशेषज्ञ का कहना है कि यह मछली सिर्फ अमेरिका में पाई जाती है। 

बेटी की आत्महत्या से दुखी माँ लाश लेकर पहुंची ब्वॉयफ्रेंड के घर, जानिए पूरा मामला

'मनीष सिसोदिया ही शराब घोटाले के मुख्य साजिशकर्ता..', हाई कोर्ट में बोली CBI

मुस्लिम बहुल स्वर सीट पर सपा ने खेला हिन्दू कार्ड, भाजपा गठबंधन ने उतारा मुसलमान उम्मीदवार

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -