आज खुले उज्जैन महाकाल मंदिर के कपाट, भाजपा नेता ने किया सिक्योरिटी गार्ड से विवाद
आज खुले उज्जैन महाकाल मंदिर के कपाट, भाजपा नेता ने किया सिक्योरिटी गार्ड से विवाद
Share:

उज्जैन: उज्जैन में महाकाल के दर्शन लोगों को 78 दिन बाद यानी आज सोमवार से होने लगे हैं। आज यहाँ श्रद्धालु साक्षात दर्शन करने लगे हैं। बताया जा रहा है यहाँ सुबह से ही श्रद्धालु दर्शन के लिए भीड़ बनाये खड़े हुए हैं। यहाँ पर पहले दिन 3 हजार 5 सौ श्रद्धालुओं को प्रवेश दिया जाएगा। हालाँकि इसके लिए पहले ही ऑनलाइन बुकिंग श्रद्धालुओं ने कराई है। बताया जा रहा है मंदिर में उन्हीं को प्रवेश दिया जाएगा, जो कोविड-19 का कम से कम एक टीका लगा चुके हैं या जिनकी 48 घंटे पहले कोरोना की निगेटिव रिपोर्ट आई है।

अब हाल ही में मिली जानकारी के तहत दर्शन की शुरुआत होते ही एक स्थानीय भाजपा नेता सिक्योरिटी गार्ड से गेट नंबर 4 भी विवाद करने लगा। जी दरअसल भाजपा नेता ने कर्मचारियों से अभद्रता भी की है और इससे यहाँ हंगामा भी मचा। आप सभी को बता दें कि भोले बाबा के द्वार इसी साल बीते 9 अप्रैल को बंद कर दिए गए थे। वहीँ इसके बाद आज महाकाल मंदिर श्रद्धालुओं के लिए खोला गया है और महाकाल के दर्शन के लिए उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव और अन्य नेता भी आज आने वाले हैं।

आपको बता दें कि श्रद्धालुओं को मंदिर के गर्भगृह एवं नंदी हॉल में प्रवेश की अनुमति नहीं है। हाल ही में उज्जैन महाकाल मंदिर की प्रबंध समिति के सहायक प्रशासक आरके तिवारी ने बताया है कि, ''मंदिर सोमवार सुबह छह बजे श्रद्धालुओं के लिए खुला है। हर दिन सुबह छह से शाम आठ बजे तक 3 हजार 500 श्रद्धालुओं को मंदिर में प्रवेश दिया जाएगा। इसके लिए दो-दो घंटे के सात स्लॉट बनाए गए हैं और एक स्लॉट में केवल 500 लोगों को प्रवेश की अनुमति होगी।''

इंडियन आइडल 12: बहन की तरह ट्रोल हुईं सोनू कक्कड़, कैमरे के सामने बुजुर्ग महिला को थमाया चेक

कांग्रेस में रहेंगे अश्विनी सेखरी, उनके पार्टी छोड़ने का सवाल ही नहीं उठता: सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह

सुहाना खान ने खुद को बताया कैट लेडी, शेयर की खूबसूरत तस्वीर

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -