'हमारे घर में हिंदुत्व का आशीर्वाद है, वो धोखेबाज और नपुंसक हैं': उद्धव ठाकरे
'हमारे घर में हिंदुत्व का आशीर्वाद है, वो धोखेबाज और नपुंसक हैं': उद्धव ठाकरे
Share:

मुंबई: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री की कुर्सी गंवा चुके शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने एक बार फिर अपने विरोधियों पर निशाना साधा है। जी दरअसल शिवसेना सांसद संजय राउत ने पार्टी के मुखपत्र सामना के लिए उद्धव ठाकरे का इंटरव्यू लिया। इस दौरान उद्धव ने कहा कि, 'जब उनकी तबीयत खराब थी तो बड़ी संख्या में लोग उनके ठीक होने के लिए प्रार्थना और अभिषेक कर रहे थे। लेकिन कुछ लोग ऐसे भी थे, जो ठीक इसके विपरीत कामना कर रहे थे।' इसके अलावा इंटरव्यू में उद्धव ने आगे यह भी कहा कि, 'उनके विरोधी शिवसेना और ठाकरे को अलग करना चाहते हैं। उन लोगों ने शिवसेना प्रमुख के पद पर नजर गड़ा रखी है। वे बालासाहेब की जगह लेना चाहते हैं। वे खुद की तुलना उनसे कर रहे हैं।'

इसी के साथ हिंदुत्व पर बात करते हुए उद्धव ने कहा कि, 'हमारे घर में हिंदुत्व का आशीर्वाद है। वे (भाजपा) नीतीश कुमार के साथ (बिहार में) बैठे हैं। क्या वह (नीतीश) हिंदुत्ववादी हैं? अगर हमने कुछ गलत किया है या उन्होंने कोई अपराध किया है। यह तो जनता ही बताएगी। विरोधियों में हिम्मत नहीं है। वे धोखेबाज और नपुंसक हैं। वे (राणे और भुजबल) जिनके कपड़ों पर दगाबाजी की मुहर लगी हुई है, वो कभी गायब नहीं होगी। शिवसेना प्रमुख ने कहा कि अब समय आ गया है कि एक बार फिर से काम पर लगा जाए।' इसी के साथ उन्होंने अपने समर्थकों से कहा कि, 'आम लोग मिलकर नई शुरुआत करते हैं।' आपको बता दें कि शिवसेना से बगावत के बाद महाराष्ट्र के सीएम बने एकनाथ शिंदे ने हाल ही में सफाई दी थी। जी दरअसल उन्होंने अपने 50 विधायकों से कहा था कि 'वह अकेले सीएम नहीं हैं। उनके सभी विधायक भी सीएम हैं।'

इसके अलावा उन्होंने कहा था, ''मैंने बालासाहेब का आशीर्वाद लेकर राज्य में सरकार बनाई है। यह पहले नहीं किया जा सकता था लेकिन अब हमने सुधार कर लिया है। उन्होंने कहा कि शीर्ष पदों पर बैठे बहुत से लोग यह सोचने लगे थे कि वे ही शीर्ष पदों के लिए बने हैं। आज लोगों ने देखा है कि कैसे एक आम आदमी भी मुख्यमंत्री बन सकता है।मेरे पास बड़ा काम था इसलिए कई दिन नींद नहीं आई।''

आप सभी को पता हो एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में शिवसेना के अंदर बड़ी टूट हुई थी और शिंदे के साथ कई विधायक गुवाहाटी चले गए थे। वहीं बाद में सभी महाराष्ट्र की विधानसभा में बहुमत साबित कर उद्धव सरकार गिराने वाले थे, लेकिन उनसे एक दिन पहले ही उद्धव ठाकरे ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दे दिया था, जिसके बाद एकनाथ शिंदे के साथ आए विधायकों ने भाजपा के साथ मिलकर महाराष्ट्र में नई सरकार बना ली है।

आज आपके शहर में क्या है पेट्रोल-डीजल का दाम, जानिए यहाँ?अपनी घटिया हरकतों से बाज नहीं आ रहा है चीन, अब भारत को उकसाने के लिए उठाया ये कदम

पाकिस्तान-चीन को राजनाथ सिंह की चेतावनी, बोले- 'नया भारत माकूल जवाब देने में सक्षम'

मुस्लिम लड़के को 'लव जिहाद' में फंसाने के लिए BJP नेता ने रची घटिया साजिश, खुलासा होते ही पुलिस भी रह गई दंग

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -