पाकिस्तान-चीन को राजनाथ सिंह की चेतावनी, बोले- 'नया भारत माकूल जवाब देने में सक्षम'
पाकिस्तान-चीन को राजनाथ सिंह की चेतावनी, बोले- 'नया भारत माकूल जवाब देने में सक्षम'
Share:

नई दिल्ली: भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) ने पाकिस्तान एवं चीन को चेताया है। राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत पहले के मुकाबले बहुत बदल गया है, अब हम शक्तिशाली देशों में से एक हैं। उन्होंने कहा कि नया भारत उसपर बुरी नजर डालने वाले को माकूल उत्तर देने में सक्षम है।

दूसरी ओर नेहरू पर भाजपा के हमलों के बीच रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक और बड़ी बात कही। उन्होंने कहा कि मैं किसी पीएम की बुराई नहीं कर सकता, नीति खराब हो सकती है नीयत नहीं। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज रविवार को 'कारगिल विजय दिवस' समारोह में सम्मिलित हुए। यह जम्मू में हो रहा है। यहां राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत को वैश्विक सुपरपावर बनाना सही मायने में अपने शहीदों को श्रद्धांजलि होगी।

समारोह में राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत अब मजबूत और आत्मविश्वासी राष्ट्र बन चुका है। कारगिल दिवस के अवसर पर राजनाथ सिंह ने सेना की प्रशंसा भी की। उन्होंने कहा कि भारत की एकता, अखंडता एवं संप्रभुता को बनाए रखने के लिए हमारे सेना ने जो योगदान दिया है उसे भारत कभी भूल नहीं सकता है तथा देश की एकता, अखंडता एवं संप्रभुता के लिए जिन जवानों ने शहादत दी है मैं उन सभी सैनिकों की स्मृति में शीश झुकाकर नमन करता हूं। स्वतंत्रता के बाद भारत ने किन समस्याओं का सामना किया इसपर बात करते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि स्वतंत्रता के बाद से जम्मू-कश्मीर एवं लद्दाख का ये पूरा इलाका 'मेन वॉर थिएटर' बना हुआ है। स्वतंत्रता के बाद 1948, 1962, 1965, 1971 और 1999 में शत्रु ने इसपर बुरी नजर डाली मगर भारतीय सेनाओं ने अपने पराक्रम एवं बलिदान के परिणास्वरूप शत्रुओं के मंसूबों को नाकाम किया। पाकिस्तान के बाद राजनाथ सिंह ने चीन की बात की। उन्होंने कहा कि 1962 में चीन ने भारत पर हमला किया। मैं प्रधानमंत्री नेहरू की आलोचना नहीं करना चाहता। मैं अपने सभी प्रधानमंत्रियों का सम्मान करता हूं। मुझे किसी भी प्रधानमंत्री की नीयत पर शक नहीं है। मगर पॉलिसीज की आलोचना हो सकती है। हमें 1962 में हार का सामना करना पड़ा। इसकी हमें भारी कीमत चुकानी पड़ी। हालांकि, हमारी सेना ने तब भी पराक्रम दिखाया था।

'बार विवाद' पर स्मृति ईरानी का पलटवार, इन लोगों को भेजा नोटिस

'मुझे लगता है राजनीति कब छोड़ दूं', नितिन गडकरी ने दिया बड़ा बयान

AAP के कार्यक्रम में पुलिस ने फाड़े CM केजरीवाल के पोस्टर, इस नेता ने लगाए गंभीर आरोप

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -