मुस्लिम लड़के को 'लव जिहाद' में फंसाने के लिए BJP नेता ने रची घटिया साजिश, खुलासा होते ही पुलिस भी रह गई दंग
मुस्लिम लड़के को 'लव जिहाद' में फंसाने के लिए BJP नेता ने रची घटिया साजिश, खुलासा होते ही पुलिस भी रह गई दंग
Share:

कासगंज: यूपी के कासगंज में 15 जुलाई को हुए लव जिहाद मामले में नया मोड़ सामने आया है। बलात्कार का इल्जाम लगाने वाली लड़की अदालत में अपने ही बयानों से मुकर गई। उसने कहा कि उसे मुस्लिम लड़के प्रिंस कुरैशी को बलात्कार के झूठे केस में फंसाने के लिए हायर किया गया था। पुलिस ने इस इल्जाम में बीजेपी युवा मोर्चा के जिलाउपध्याक्ष अमन चौहान समेत दो लड़को को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। किन्तु यहां से उन्हें आग्रिम जमानत मिल गई है।

घटना कासगंज जनपद के गंजडुंडवारा थाना इलाके के कस्बा की है। यहां 15 जुलाई को दिल्ली की रहने वाली महिला ने गंजडुंडवारा कस्बे के ही रहने वाले एक विशेष समुदाय के शख्स प्रिंस कुरैशी पर नाम बदलकर बलात्कार करने आरोप लगाया था। महिला के अनुसार, एक युवक ने पहले मोनू गुप्ता बनकर उससे फेसबुक के माध्यम से दोस्ती की। फिर मोबाइल नंबर एक दूसरे से साझा किए। दोनों फोन पर भी बात करने लगे तथा आगे की रणनीति भी बनाने लगे थे। इसी बीच 15 जुलाई को मोनू से मिलने वह दिल्ली से गंजडुंडवारा चली आई। यहां पर लाल रंग की कार में मोनू ने उसे बैठाया। तभी मोनू के फ़ोन पर उसकी मां फोन आया। जैसे ही उसने 'अम्मी जान' करके बात की, तो महिला को पता चला कि मोनू मुस्लिम है तथा उसका असली नाम प्रिंस कुरैशी है। महिला ने इल्जाम लगाया कि मोनू ने उसके साथ बलात्कार भी किया।

किन्तु अदालत में जब सुनवाई हुई तो मामला साफ हो गया। लड़की ने बताया कि उसे प्रिंस को बलात्कार मामले में फंसाने के लिए बीजेपी युवा मोर्चा के जिलाउपध्याक्ष अमन चौहान समेत दो लड़कों ने हायर किया था। दरअसल, उनका अमन चौहान का प्रिंस कुरैशी के साथ पैसों के लेन-देन को लेकर झगड़ा हो गया था। इसी बात से गुस्सा होकर अमन ये साजिश रच डाली। मामले की शिकायत लेकर जब लड़की पुलिस थाने पहुंची तो उन्हें यह मामला फर्जी लगा। उन्होंने रिपोर्ट लिखने से मना कर लिया। किन्तु इसी बीच हिंदूवादी नेता भी थाने में पहुंच गये। हिंदूवादी नेता एवं एसपी के दखल के पश्चात् FIR दर्ज हो की गई। मगर जब युवती अदालत पहुंची को पूरा सच सामने आ गया। दूसरी तरफ बीजेपी के जिला अध्यक्ष केपी सिंह ने बताया अमन चौहान पहले पार्टी का सदस्य था। फिर उसने पार्टी छोड़ दी थी। दोबारा फिर से पार्टी से जुड़ गया था। प्रिंस कुरैशी भी हमारी पार्टी का सदस्य है। पुलिस की तहकीकात में पार्टी पूरा सहयोग करेगी।

शिक्षक की तैयारी कर रहे लोगों के लिए अच्छी खबर, सरकार ने किया ये बड़ा ऐलान

8वीं के छात्र ने जवानों के लिए बनाया अनोखा डिवाइस

NEET के बाद ख़बरों में छाई REET परीक्षा, इस बार लड़कियों से उतरवाई ये चीज

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -