नदी में नाव पलटी, चली गई 2 महिलाओं की जान
नदी में नाव पलटी, चली गई 2 महिलाओं की जान
Share:

जमुई: यहां एक नदी में नाव पलटने से दो लोग डुबकर मर गये। घटना खडगिया गांव की बताई गई है। बताया गया है कि डुबने वाली दो महिलाएं थी। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस ने बताया कि हर दिन की तरह गंडक नदी से नाव पर सवार होकर करीब दस से अधिक लोग वापस गांव में आ रहे थे। ये लोग नदी किनारे से दूर कुछ  स्थानों पर घांस काटने के लिये जाते है। घटना वाले दिन भी ये लोग नाव से वापस गांव आ रहे थे, तभी नाव असंतुलित होकर नदी में पलट गई। 

नाव में बैठे लगभग सभी लोगों को तैरना आता था, इसलिये वे तो तैरकर किनारे लग गये, लेकिन तैरना नहीं आने के कारण नाव में बैठी 2 महिलायें नदी के पानी में समा गई। बाद में तैराकों ने दोनों महिलाओं के शव को बाहर निकाल लिया। इधर महिलाओं की मौत के बाद गांव में मातम का माहौल बना हुआ है। नाव पलटने की सूचना मिलते ही मौके पर वरिष्ठ अधिकारी पहुंचे। बताया गया है कि गांव के  लोग मवेशियों का चारा काटने के लिये आस-पास के क्षेत्रों में नाव से जाते है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -