दो मुस्लिम महिलाओं को शक के बाद प्लेन से उतारा गया
दो मुस्लिम महिलाओं को शक के बाद प्लेन से उतारा गया
Share:

लॉस एंजिलिस : एक क्रू मेंबर द्वारा शिकायत किए जाने के बाद बोस्टन से लॉस एंजिलिस जा रही दो मुस्लिम महिलाओं को प्लेन से उथार दिया गया। इसके बाद पुलिस ने उऩसे लंबी पूछताछ की। एयरलाइंस, कंपनी जेट ब्लू ने इस पर सफाई देते हुए कहा है कि क्रू मेंबर को शक हुआ कि दो महिलाएं अपनी सीट पर बैठकर सिक्योरिटी स्टाफ और सारी अरेंजमेंट्स का वीडियो बना रही है, जो कि नियम के खिलाफ है।

एयरलाइंस का कहना है कि यदि किसी क्रू मेंबर को यात्री का व्यवहार सही नहीं लगता है, तो वो उसकी शिकायत ऑथरिटी से करता है। इस घटना में भी यही किया गया। दरअसल क्रू मेंबर को दो महिलाओं का बर्ताव सही नहीं लगा, तो उसने अपने साथी को इस बारे में बताया।

उसका कहना था कि एक महिला उसे अजीब तरीके से घूर रही है। जब इसकी शिकायत एयरपोर्ट ऑथरिटी से की गई, तो कुछ ही देर में पुलिस प्लेन में पहुंच गई। उसने दोनों महिलाओं से हैंडबैग लेकर प्लेन से उतरने को कहा। शेरॉन केसलर नाम की पैसेंजर ने फेसबुक पेज पर घटना की जानकारी दी है।

केसलर ने कहा कि उन्हें महिलाओं के बर्ताव में कुछ गलत नहीं लगा। वो दोनों अपनी सीट पर बैठकर मोबाइल पर फिल्म देख रही थीं।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -