इटावा में दो नाबालिगों ने की ख़ुदकुशी, ट्रेन के आगे कूदे आकाश और आयुषी
इटावा में दो नाबालिगों ने की ख़ुदकुशी, ट्रेन के आगे कूदे आकाश और आयुषी
Share:

इटावा:  उत्तर प्रदेश के इटावा जिले से आज शुक्रवार (29 सितंबर) को एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। उत्तर प्रदेश पुलिस ने मीडिया को इसकी जानकारी देते हुए बताया है कि शुक्रवार को यहां एक नाबालिग लड़की और एक लड़के ने चलती ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली।

पुलिस अधीक्षक (नगर) कपिल देव सिंह ने जानकारी दी है कि आकाश कुमार (16) और आयुषी (12) के शव सुबह सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक के पास से बरामद किये गये। पुलिस के मुताबिक, नगला जगे गांव के रहने वाले दोनों सुबह करीब 9 बजे एक साथ ट्रेन के आगे कूद गए। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। 

अधिकारी ने बताया है कि, "घटना के पीछे के सटीक कारण का पता लगाया जा रहा है। प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला लगता है।"   पुलिस ने कहा कि शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और जांच जारी है।

पंजाब में किसानों का जंगी प्रदर्शन, रेल की पटरियों पर डटे, यात्री परेशान

सर्दियां और दिल्ली में प्रदूषण..! समस्या से निपटने के लिए केजरीवाल सरकार ने बनाया 15 सूत्रीय प्लान

शुक्रयान-1: चाँद, सूरज के बाद अब 'शुक्र' की यात्रा पर निकलेगा ISRO, जानिए इस मिशन के बारे में सबकुछ

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -