BSP से छूटे दो विधायक थामेंगे BJP का हाथ
BSP से छूटे दो विधायक थामेंगे BJP का हाथ
Share:

लखनऊ : उतर प्रदेश चुनाव के करीब आते-आते राजनीति के नए रंग-ढंग दिखने लगे है। बसपा के दो और विधायकों ने पार्टी छोड़ने का फसैला किया है। ये दोनों ही विधायक रोमी साहनी और ब्रजेश वर्मा ने बसपा छोड़ते ही बीजेपी में शामिल होने का ऐलान भी कर दिया। इनका आरोप है कि बसपा सुप्रीमो मायावती ने इनसे टिकट के एवज में पैसे मांगे है।

प्रेंस कांफ्रेंस में रोमी साहनी ने कहा कि मुझसे पांच और ब्रजेश से चार करोड़ रुपए मांगे गए। उन्होंने कहा कि एक टिकट के लिए 10 करोड़ रुपए तक मांगे जा रहे हैं। उनका कहना है कि ये पैसे उनसे मायावती के घर पर मांगे गए हैं।

बता दें कि रोमी साहनी पलिया सीट से विधायक हैं और वर्मा बिलग्राम से विधायक हैं। इससे पहले भी उनकी पार्टी के स्वामी प्रसाद मौर्या मायावती पर ऐसा इल्जाम लगाकर पार्टी छोड़ चुके है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -