पति संग कोजी हुई 'TV की संस्कारी बहू', वीडियो ने सोशल मीडिया पर लगाई आग
पति संग कोजी हुई 'TV की संस्कारी बहू', वीडियो ने सोशल मीडिया पर लगाई आग
Share:

टीवी जगत में कई सारी ऐसी अभिनेत्री हैं जिन्होंने संस्कारी बहू के तौर पर अपनी ऐसी छवि बनाई कि लोग उन्हें आज भी उनकी टेलीविज़न सीरियल वाली भूमिका के नाम से अधिक जानते हैं। इन अभिनेत्रियों में एक नाम दिव्यांका त्रिपाठी का है। हाल ही में दिव्यांका पति विवेक दहिया संग मालदीव में वकेशन एन्जॉय करने के बाद लौटी हैं। वहीं अब दिव्यांका त्रिपाठी ने हस्बैंड विवेक दहिया संग इस वकेशन के चलते शूट किया गया ऐसा वीडियो साझा कर दिया है कि वो लोगों का ध्यान खींच रहा है। दिव्यांका ने ये वीडियो जैसे ही साझा किया तो ये सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वही इस वीडियो में आप देखेंगे कि दिव्यांका त्रिपाठी ने व्हाइट एवं पर्पल कॉम्बिनेशन का लूज ऑउटफिट पहना हुआ है। वहीं विवेक व्हाइट शर्ट के साथ वाइट कलर की जींस पहने हैं। इस के चलते दोनों रोमांटिक गाने पर कैमरे के सामने कोजी होते हुए नजर आए। इस वीडियो के बैकग्राउंड में रणबीर कपूर की फिल्म 'शमशेरा' का गाना बज रहा है। इस गाने के बोल हैं- 'फितूर।' इस सांग में दोनों एक दूसरे के साथ कोजी होते हुए नजर आ रहे हैं। दिव्यांका ने इस वीडियो को सोशल मीडिया पर साझा करते हुए कैप्शन में लिखा- 'इतना सुहाना मौसम है तो रोमांटिक रील तो बनती है।'

दिव्यांका एवं विवेक दहिया की शादी की वर्षगांठ मनाने मालदीव गए थे। जहां पर दोनों ने एक साथ खूब मस्ती की थी। इन फोटोज को दिव्यांका ने निरंतर प्रशंसकों के साथ सोशल मीडिया पर साझा किया था जो कि उनके प्रशंसकों को बहुत पसंद आई थी। आपको बता दें, 'ये है मोहब्बतें' सीरियल में दिव्यांका त्रिपाठी ने इशिता भल्ला यानी कि इशि मां का किरदार अदा किया था। 

स्टंट से पहले इस एक्ट्रेस ने की चीटिंग, नाराज हुईं रुबीना, रोहित शेट्टी ने दी ये प्रतिक्रिया

आप भी ट्राय कर सकते है हिना खान का ये लुक, हर कोई कर रहा है पसंद

कभी फूल बिखेर रहीं तो कभी कर रही आईने को किस, आखिर क्यों ऐसी हरकतें करने लगी शहनाज?

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -