टीवी एक्टर के खिलाफ रेप केस दर्ज, हुआ गिरफ्तार
टीवी एक्टर के खिलाफ रेप केस दर्ज, हुआ गिरफ्तार
Share:

टीवी एक्टर सौरभ साई सरताज के खिलाफ एक महिला ने बेंगलुरू दक्षिण डिवीजन थाने मे रेप केस दर्ज कराया है। महिला के केस दर्ज करने के बाद मुंबई से सौरभ गिरफ्तार कर लिया गया है। सौरभ ने कई टीवी सीरियल मे काम किया है। महिला और सौरभ दोनों एक दूसरे को 15 सालो से जानते थे। दोनों मे अच्छी दोस्ती थी। सौरभ को अभी 15 दिन के लिये हिरासत मे रखा गया है। 

दोस्ती होने के बाद दोनों फोन पर बाते और मेसेज करने लगे और एक दूसरे के ज्यादा नजदीक आ गए। पुलिस ने कहा कि सौरभ पहले महिला के घर गया था फिर दोनों एक साथ एक गेस्ट हाउस मे रुके। महिला का आरोप है कि सौरभ ने उसके ड्रिंक मे कुछ नशीला पदार्थ मिलाया जिससे उसे होश नहीं रहा फिर सौरभ ने उसके साथ बलात्कार किया और वीडियो भी बनाया। 

महिला ने पुलिस को बताया की सौरभ उसे उस वीडियो को दिखाकर धमकी दे रहा था कि अगर उसकी बाते नहीं मानी तो वह यह वीडियो इन्टरनेट पर डाल देगा। सौरभ ने महिला की कमजोरी का बहुत फायदा उठाया उसने जनवरी से जुलाई तक कई होटलो मे उसके साथ गलत काम किया। जिन होटलो के नाम महिला ने बताये थे पुलिस ने उन सभी होटलो पर जाकर देखा तो वहा सौरभ के नाम से कमरा बुक था। सौरभ ने अपने घर का किराया चुकाने के लिये भी महिला को बहुत परेशान किया उसने महिला के आभूषणो को बेचने के लिए बोला था।
 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -