'तीन युद्ध करके देखे, गरीबी-बेरोज़गारी ही मिली..', शाहबाज़ शरीफ बोले- भारत से बातचीत को तैयार पाकिस्तान
'तीन युद्ध करके देखे, गरीबी-बेरोज़गारी ही मिली..', शाहबाज़ शरीफ बोले- भारत से बातचीत को तैयार पाकिस्तान
Share:

इस्लामाबाद: 1947 में भारत से अलग होकर इस्लामी मुल्क बना पाकिस्तान अपनी कट्टरपंथी हरकतों के कारण इस समय राजनितिक अस्थिरता, आर्थिक तंगी, आतंकवाद जैसी समस्याओं से जूझ रहा है। हाल ही में पड़ोसी मुल्क में जमीअत उलेमा इस्लाम के एक कार्यक्रम में आतंकी हमला हुआ था, जिसमे 40 से अधिक लोग मारे गए थे और करीब 150 घायल हुए थे। भारत से नफरत में अँधा हो चुका पाकिस्तान अब नरम पड़ता दिख रहा है और उसने भारत को बातचीत का ऑफर दिया है। 

पीएम शहबाज शरीफ ने कहा है कि युद्ध कोई विकल्प नहीं है और वह भारत से वार्ता करने को तैयार हैं। शहबाज शरीफ ने कहा कि यदि पड़ोसी (भारत) गंभीर है, तो वह (पाकिस्तान) बातचीत करने के लिए तैयार हैं। शरीफ ने आगे कहा कि, 'बीते 75 वर्षों में हमने तीन युद्ध लड़े हैं। इसने केवल गरीबी, बेरोजगारी और संसाधनों की कमी को जन्म दिया है। युद्ध अब कोई विकल्प नहीं है।' बता दें कि, शहबाज शरीफ यहां 1965 (कश्मीर युद्ध), 1971 युद्ध (बांग्लादेश का उदय), 1999 (कारगिल युद्ध) का जिक्र कर रहे थे, तीनों में ही पाकिस्तान बुरी तरह हारा था। हालाँकि, इस बीच शाहबाज़ शरीफ ने परमाणु बम की गीदड़भभकी भी दी, उन्होंने कहा कि, 'पाकिस्तान परमाणु संपन्न देश है। ये आक्रमक होने के लिए नहीं, बल्कि खुद की रक्षा के लिए किया गया है। लेकिन ऊपरवाला ना करे, कभी परमाणु युद्ध जैसे हालात बने, तो क्या होगा, ये बताने के लिए भी कोई जिंदा बचेगा या नहीं पता नहीं। युद्ध अब विकल्प नहीं है।'

बता दें कि, जिन्ना का देश एक तरफ शांति की बात कर रहा है, मगर साथ ही अपने परमाणु हथियारों की संख्या में इजाफा करने में पीछे नहीं है। बीते एक साल में ही उसने 5 परमाणु हथियार अपने बेड़े में शामिल किए हैं। जून 2023 में स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (SIPRI) की रिपोर्ट के अनुसार, चीन ने बीते एक साल में 60 परमाणु हथियार शामिल किए हैं। वहीं रूस ने 12, पाकिस्तान ने 5, नॉर्थ कोरिया ने 5 और भारत ने 4 हथियार बढ़ाए हैं। रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान परमाणु हथियार के मामले में भारत से आगे है, उसके पास 170 परमाणु हथियार है, जबकि भारत के पास 164 परमाणु हथियार हैं।

ब्यूटी पार्लर के बाद अब संगीत भी 'इस्लाम' के खिलाफ! तालिबान ने जला डाले करोड़ों के गिटार-हारमोनियम, तबले

जमीयत उलेमा के कार्यक्रम में फट गया ISIS का आतंकी, 46 लोगों की मौके पर मौत, 100 से अधिक घायल

खबरदार! जो सोशल मीडिया पर 'दिल' वाला इमोजी भेजा तो.., होगी 5 साल की जेल, लगेगा लाखों का जुर्माना

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -