सर्वेक्षण में बदलाव, ट्रम्प ने हिलेरी पर बनाई बढत
सर्वेक्षण में बदलाव, ट्रम्प ने हिलेरी पर बनाई बढत
Share:

वाॅशिंगटन : अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के प्रचार-प्रसार का दौर आगे बढ गया है। नवंबर माह में अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव होने हैं। मगर चुनाव प्रचार के दौरान एक बड़ा बदलाव आया है। बदलाव के तहत रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने डेमोक्रेटिक प्रतिद्वंदी हिलेरी क्लिंटन पर मई माह के बाद 1 प्रतिशत की बढ़त अर्जित कर ली। इस मामले में एबीसी न्यूज़ वाॅशिंगटन पोस्ट सर्वेक्षण में ट्रंप ने हिलेरी क्लिंटन पर बढ़त बनाने की बात कही है।

रिपब्लिकन उम्मीदवार को 46 मत मिलते नज़र आ रहे हैं जबकि हिलेरी क्लिंटन को 45 प्रतिशत वोट मिले हैं। मिली जानकारी के अनुसार हिलेरी की लोकप्रियता पर उनके ईमेल लीक मामले का असर हुआ है। तो दूसरी ओर ट्रंप के प्रचार पर भी उनके लिए की जाने वाली आलोचनाओं ने असर डाला है। हालांकि, रियल क्लियर पोलिटिक्स ने 2.2 प्रतिशत अंकों से ट्रंप के पीछे होने की बात मानी है।

मिली जानकारी के अनुसार डोनाल्ड ट्रंप ने ट्विटर में ट्विट कर सर्वेक्षण रिपोर्ट अपने पक्ष में आने पर खुशी जाहिर की है। गौरतलब है कि 8 नवंबर के राष्ट्रपति चुनाव में हिलेरी क्लिंटन की जीत की संभावनाऐं प्रबल तरीके से बताई जा रही हैं।  मूडी एनालिटिक्स के ताजा माॅडल में हिलेरी को अनुमानित 332 मत हासिल हुए हैं। दूसरी ओर इस सर्वेक्षण में ट्रंप को 206 मत मिले हैं। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -