फ्लाईओवर पर 'काल' बना ट्रक! एक के बाद एक टकराईं गाड़ियां और बन गई आग का शोला, दिल दहला देगा VIDEO
फ्लाईओवर पर 'काल' बना ट्रक! एक के बाद एक टकराईं गाड़ियां और बन गई आग का शोला, दिल दहला देगा VIDEO
Share:

धर्मपुरी: तमिलनाडु के धर्मपुरी जिले से एक दिल दहला वाले हादसे की घटना सामने आई है जिसमें 4 लोगों की मौत हो गई। दुर्घटना फ्लाईओवर पर हुई। यहाँ एक के बाद एक कई गाड़ियां टकराकर आग के शोले में बदल गईं। 8 लोग घायल हो गए। घटना CCTV में कैद हो हुई है। दुर्घटना के फुटेज सामने आ चुके हैं, जिसमें नजर आ रहा है कि किस प्रकार दुर्घटना हुई।

पुलिस ने बताया, दर्दनाक घटना धर्मपुरी के थोप्पुर घाट रोड पर घटी। CCTV में एक तेज रफ्तार ट्रक पीछे से आता दिखाई दे रहा है, जो आगे चल रहे डंपर और दूसरी गाड़ियों को जोरदार टक्कर मारता है। टक्कर लगने के पश्चात् डंपर आगे वाले ट्रक से टकराता है। तत्पश्चात, डंपर नियंत्रण खोते हुए फ्लाईओवर से नीचे गिर जाता है। नीचे गिरने से पहले डंपर एक कार से भी टकराता है। दुर्घटना के चलते सबसे पहले टक्कर मारने वाले ट्रक में आग लग गई। 

कहा जा रहा है कि ट्रक में ढेर सारा सामान लदा हुआ था। फ्लाईओवर से नीचे गिरने वाले डंपर ने जिस ट्रक के टक्कर मारी थी, उसमें भी आग लग गई। दुर्घटना की खबर प्राप्त होने के बाद दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे और किसी प्रकार आग पर नियंत्रण पाया। हादसे पर धर्मपुरी के DMK सांसद सेंथिल कुमार का बयान भी आया है। दुर्घटना पर दुख जताते हुए सेंथिल कुमार ने कहा कि वह कब से धर्मपुरी के थोप्पुर घाट खंड पर स्वीकृत एलिवेटेड राजमार्ग को शीघ्र बनाने की मांग कर रहे हैं। फिलहाल हादसे का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। 

'हम ममता बनर्जी के बिना इंडिया ब्लॉक की कल्पना नहीं कर सकते हैं', TMC के ऐलान पर आई कांग्रेस की प्रतिक्रिया

टूटा I.N.D.I. गठबंधन! ममता बनर्जी के बाद भगवंत मान ने किया अकेले चुनाव लड़ने का ऐलान

IPL 2024 को लेकर बड़ा ऐलान, चुनाव के कारण होगा ये बदलाव

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -