2024 का रण कैसे जीतेंगी ममता बनर्जी ? राष्ट्रपति चुनाव में ही TMC नेताओं ने दिया धोखा
2024 का रण कैसे जीतेंगी ममता बनर्जी ? राष्ट्रपति चुनाव में ही TMC नेताओं ने दिया धोखा
Share:

कोलकाता: NDA प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू देश की 15वीं राष्ट्रपति चुन ली गईं हैं। उन्होंने विपक्ष के संयुक्त उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को मात दी है। द्रौपदी मुर्मू को 4809 वोटों में 2824 वोट प्राप्त हुए, जबकि यशवंत सिन्हा 1877 वोट ही जुटा सके। खास बात ये है कि द्रौपदी मुर्मू को NDA के अलावा कुछ विपक्षी दलों ने भी समर्थन दिया। यही नहीं कुछ सांसद और MLA तो ऐसे भी हैं, जिन्होंने पार्टी लाइन से हटकर द्रौपदी मुर्मू के पक्ष में मतदान किया। 

सबसे बड़ा झटका पश्चिम बंगाल की सीएम और तृणमूल कांग्रेस (TMC) सुप्रीमो ममता बनर्जी को लगा है। दरअसल, 2024 लोकसभा चुनाव को देखते हुए ममता बनर्जी, मोदी सरकार के खिलाफ पूरे विपक्ष को लामबंद करने में जुटी हुईं हैं। वो ममता बनर्जी ही थी, जिन्होंने इस राष्ट्रपति चुनाव में भी विपक्ष को एकजुट करने के लिए सभी दलों से बातचीत की थी। हालांकि, कई उम्मीदवारों के नाम पर चर्चा के बाद यशवंत सिन्हा के नाम पर मुहर लगी थी। यशवंत सिन्हा ने कुछ समय पहले ही TMC का दामन थमा था। जिसके बाद उन्होंने TMC से इस्तीफा देकर राष्ट्रपति चुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया था। 

मगर, अब भाजपा का दावा है कि पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की पार्टी TMC में भी जमकर क्रॉस वोटिंग हुई। भाजपा नेता अमित मालवीय ने ट्वीट करते हुए बताया है कि तृणमूल के 2 सांसद और एक विधायक ने द्रौपदी मुर्मू के पक्ष में मतदान किया। यही नहीं TMC के 2 सांसदों और चार विधायकों के वोट भी निरस्त हुए हैं। अमित मालवीय ने कहा कि, खुद को विपक्षी एकता का आधार बताने वाली ममता बनर्जी अपने ही विधायक-सांसदों को साधने में नाकाम रहीं। वहीं, दूसरी तरफ तमाम धमकियों के बाद भी भाजपा के बंगाल में सभी विधायकों ने द्रौपदी मुर्मू को वोट किया। अब सवाल ये उठता है कि, 2024 में PM बनने का सपना संजोए ममता बनर्जी जब राष्ट्रपति चुनाव में ही विपक्ष को एकजुट नहीं रख पाईं तो लोकसभा का रण कैसे जीतेंगी ?

उपराष्ट्रपति चुनाव से पहले विपक्ष को बड़ा झटका, TMC ने किया ये बड़ा ऐलान

'देश को तरक्की की दिशा में ले जा रहे पीएम मोदी, वे विश्व के सबसे अच्छे प्रशासक'

'फैक्ट चेकर और नफरत फैलाने वालों में अंतर समझना जरूरी..', ज़ुबैर पर बोले अनुराग ठाकुर

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -