हिमाचल प्रदेश में दर्दनाक हादसा, 300 मीटर गहरे गड्ढे में गिरी जीप 2 की मौत
हिमाचल प्रदेश में दर्दनाक हादसा, 300 मीटर गहरे गड्ढे में गिरी जीप 2 की मौत
Share:

शिमला: हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में बड़ी सड़क दुर्घटना हुई है। हादसे में मां-बेटे की जान चली गई, जबकि बेटी और एक अन्य घायल हो चुके है। घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने जख्मियों को हॉस्पिटल में भर्ती कराया। शवों को कब्जे में लेकर पुलिस कार्रवाई कर रही है। ये घटना देर रात करीब एक बजे की कही जा रही है। कुलांदर गांव निवासी काकू का परिवार नगरोटा में शादी समारोह से वापस घर लौट रहा था। घर के पास जीप खड़ा कर चालक जैसे ही नीचे आया। जीप अचानक से पीछे हटी और तकरीबन 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। 

कहा जा रहा है कि घटना में जीप चालक काकू की धर्मपत्नी और छोटे बेटे की घटना स्थल पर ही जान चली गई। जबकि बेटी और एक अन्य युवती गंभीर घायल हो चुके है। जिन्हें रात को ही जोनल हॉस्पिटल मंडी पहुंचाया। जहां दोनों का इलाज किया जा रहा है। 

उधर पुलिस ने घटना का केस दर्ज करते हुए छानबीन शुरू कर दी है। जहां इस बारें थाना प्रभारी अशोक कुमार का कहना है कि मां बेटे के शव पोस्टमार्टम बाद परिजनों के सुपुर्द किए जाएंगे। घटना के क्या कारण रहे हैं यह  छानबीन की जा रही है।

समुद्र के अंदर 320 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार दौड़ेगी बुलेट ट्रेन

इंटरनेशनल योगा डे से पहले ही सबसे ऊंचाई पर योग कर ITBP ने बनाया नया रिकॉर्ड

गोंडा में गौवंश के लिए शुरू हुआ रोटी बैंक ..., इस मुस्लिम शख्स की निगरानी में होता है पूरा इंतज़ाम

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -