इंटरनेशनल योगा डे से पहले ही सबसे ऊंचाई पर योग कर ITBP ने बनाया नया रिकॉर्ड
इंटरनेशनल योगा डे से पहले ही सबसे ऊंचाई पर योग कर ITBP ने बनाया नया रिकॉर्ड
Share:

नई दिल्ली:   आगामी 21 जून को मनाए जाने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर देशभर में तेजी से तैयारियां की जाने लगी है। विभिन्न संगठनों और व्यक्तियों द्वारा इस ख़ास दिन के आयोजन से पहले तरह-तरह की गतिविधियों के माधयम से  इसके प्रति जोश को बढ़ाया जा रहा है। इसी कड़ी में इंडो तिबतियन बॉर्डर पुलिस (आईटीबीपी) के जवानों ने एक बड़ा रिकॉर्ड कायम कर इस दिन की महत्ता को सबके सामने लाने का कार्य किया है। 

 

Koo App
आईटीबीपी द्वारा हाई एल्टीट्यूड पर योगाभ्यास का नया रिकॉर्ड। आईटीबीपी के पर्वतारोहियों ने 8वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस से पहले इसकी थीम: ’मानवता के लिए योग’ के साथ उत्तराखंड में माउंट अबी गामिन के पास 22,850 फीट की ऊंचाई पर योगाभ्यास करके अनूठा कीर्तिमान स्थापित किया है। #IYD2022 - Indo-Tibetan Border Police (ITBP) (@ITBP_Official) 6 June 2022

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के आयोजन को लेकर ITBP ने देश के पहले बहुभाषी माइक्रो-ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म KOO ऐप पर सोमवार को अपने आधिकारिक हैंडल से कई फोटोज भी शेयर कर दी है। इतना ही नहीं इन फोटोज में एक पर्वत के ऊपर लाल जैकेट पहने हुए ITBP जवान योग करते हुए दिखाई दे रहे है। 

मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि इंडो तिबतियन बॉर्डर पुलिस (आईटीबीपी) ने अपनी इस पोस्ट में लिखा है कि, 'आईटीबीपी द्वारा हाई एल्टीट्यूड पर योगाभ्यास का नया रिकॉर्ड बनाया है। आईटीबीपी के पर्वतारोहियों ने 8वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पहले इसकी थीम: ’मानवता के लिए योग’ के साथ उत्तराखंड में माउंट अबी गामिन के पास 22,850 फीट की ऊंचाई पर योगाभ्यास करके अनूठा कीर्तिमान स्थापित कर दिया है। 

गोंडा में गौवंश के लिए शुरू हुआ रोटी बैंक ..., इस मुस्लिम शख्स की निगरानी में होता है पूरा इंतज़ाम

समय से पहले केरल में पहुँच गया मानसून, लेकिन 50% कम हुई बारिश.. आखिर क्या है वजह ?

अगर 'पैगम्बर' का अनादर करना ईशनिंदा, तो 'महादेव' का अपमान करना कैसे जायज़ ?

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -