2 सितंबर से ट्रेड यूनियन्स करेंगे देशव्यापी हड़ताल
2 सितंबर से ट्रेड यूनियन्स करेंगे देशव्यापी हड़ताल
Share:

नई दिल्ली : 46वें भारतीय श्रम सम्मेलन की पूर्व संध्या पर श्रम मुद्दे पर चर्चा के लिए शनिवार को दिल्ली में आयोजित की गई बैठक में ट्रेड यूनियन के नेताओं और सरकार के मध्य चर्चा हुई। इस चर्चा में ठेका मजदूरी और न्यूनतम वेतन जैसे मसलों पर बातचीत हुई हालांकि इस मामले में मतभेद भी सामने आए। मामले में कहा गया है कि ट्रेड यूनियनों को मान्यता देने बोनस कानून में संशोधन करने और कर्मचारियों को लाभ देने के मसले पर भी विचार किया गया। बैठक में कई तरह के प्रस्ताव आए। जिनमें सदस्यों ने अपनी बात रखी।

इस दौरान केंद्रीय वित्तमंत्री अरूण जेटली, श्रम मंत्री बंडारू दत्तात्रेय पैट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान बिजली मंत्री पीयूष गोयल और प्रधानमंत्री कार्यायल में राज्यमंत्री जितेंद्र सिंह शामिल रहे। बैठक में यह बात भी सामने आई कि ट्रेड यूनियनों को मान्यता देने, बोनस कानून और कर्मचारियों की सामाजिक सुरक्षा देने और ठेका कर्मचारी समेत न्यूनतम वेतन से जुड़े मसलों पर मतभेद गहरा गया। जिसे लेकर पदाधिकारियों ने हड़ताल करने की बात कही है। यह हड़ताल 2 सितंबर से हो सकती है। हड़ताल को देशभर में समर्थन दिए जाने की अपील की गई है। मामले में कहा गया कि न्यूनतम वेतन को करीब 15000 रूपए प्रति माह किया जाए।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -