एक नज़र 10 बड़ी खबर पर
एक नज़र 10 बड़ी खबर पर
Share:

भारत ने किया एटमी मिसाइल अग्नि 5 का टेस्ट, जद में PAK-चीन समेत आधी दुनिया

नई दिल्ली : भारत ने आज एक बार फिर अग्नि-5 मिसाइल का परीक्षण किया. डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन (डीआरडीओ) के द्वारा सी गई जानकारी के अनुसार ओडिशा के तट पर इसका परीक्षण किया गया.

PM मोदी ने मन की बात में दी वार्निंग : बेनामी संपत्ति वालो की खेर नही, आ गया कानून

नईदिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 25 दिसंबर के दिन रविवार को इस वर्ष की अंतिम मन की बात देश की जनता से की गई। आकाशवाणी के विभिन्न स्टेशन और समाचार चैनल्स के माध्यम से इसका प्रसारण किया गया।

उत्तर प्रदेश में CM उम्मीदवार पद से हट सकती है शीला दीक्षित

नई दिल्ली: हाल में मिली जानकारी में पता चला है कि कांग्रेस की तरफ से उत्तर प्रदेश चुनाव में मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में उतारी गयी शीला दीक्षित अपने पद से हट सकती है.

ग्लोबल क्वालिटी वाली सेवा से बदल सकता है टैक्सेशन

नईदिल्ली। केंद्रीय वित्तमंत्री अरूण जेटली ने कहा कि टैक्स का प्रबंधन करने के लिए भारत को निचले स्तर पर जाने की आवश्यकता है। दरअसल केंद्रीय वित्तमंत्री ने कराधान को लेकर उपस्थितों को संबोधित किया।

मोदी पर भड़के राहुल, कहा-मेरे सवालों का जवाब दो

बारां : सोमवार को कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नोटबंदी पर भड़के और कहा कि मोदी उनके सवालों का जवाब दें।

मुश्किल में मायावती, भाई आनंद कुमार पर 760 करोड़ की हेरफेर का आरोप

लखनऊ। उत्तरप्रदेश चुनाव की तारीखों की घोषणा फिलहाल नहीं हुई है लेकिन विभिन्न दल अभी से चुनावी प्रचार प्रसार में लगे हुए हैं। ऐसे में बसपा प्रमुख मायावती भी सपा सरकार के खिलाफ प्रचार अभियान में लगी हैं।

डेढ़ साल में सील होगी भारत-बांग्लादेश की सीमा

गुवाहाटी : आगामी डेढ़ वर्ष के भीतर भारत-बांग्लादेश की सीमा सील हो जायेगी। सीमा सील करने का कार्य तेज गति से जारी है। सोमवार को यह जानकारी केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने दी।

चीन की करतूत, जंगी जहाज उतारे

बीजिंग : चीन ने करतूत को अंजाम देते हुये साउथ चाइना सी में जंगी जहाज उतारकर ताइवान के सामने नया संकट खड़ा कर दिया है। हालांकि चीन का यह कहना है कि हमने कोई नया काम नहीं किया,

रूस को आतंकियों का डर, 3 रेलवे स्टेशनों को खाली करवाया

मास्को : रूस को आतंकी हमले का डर सता रहा है, इसके चलते न देश की खुफिया एजेंसियां चौकन्नी हो गई है वहीं राजधानी मास्को के तीन रेलवे स्टेशनों को भी खाली कराने के लिये कार्रवाई हुई।

साजिद वाजिद ने ज्वाइन की BJP

मुंबई। रविवार को क्रिसमस के अवसर पर लोकप्रिय संगीतकार साजिद और वाजिद अली दोनों भाजपा में शामिल हुए। इस दौरान महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस प्रमुखतौर पर मौजूद थे।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -