साजिद वाजिद ने ज्वाइन की BJP
साजिद वाजिद ने ज्वाइन की BJP
Share:

मुंबई। रविवार को क्रिसमस के अवसर पर लोकप्रिय संगीतकार साजिद और वाजिद अली दोनों भाजपा में शामिल हुए। इस दौरान महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस प्रमुखतौर पर मौजूद थे। दोनों ने पार्टी ज्वाईन करने के ही साथ अपने गीतों की प्रस्तुति भी दी। दरअसल भाजपा की युवा शाखा की ओर से इस समारोह का आयोजन हुआ था।

इस दौरान मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि यहां उपस्थित प्रत्येक युवक द्वारा यदि प्रत्येक व्यक्ति को कैशलेस ट्रांजिक्शन के बारे में जानकारी दी जाए तो फिर अटल जी के भ्रष्टाचार मुक्त राष्ट्र के सपने को पूर्ण करने की हम अपील कर सकते हैं। मिली जानकारी के अनुसार भाजपा अपने चुनाव प्रचार में इनके गीतों का उपयोग कर सकेगी और इनके पार्टी में शामिल होने से पार्टी को कई चुनावों में लाभ मिल सकता है।

इन दोनों के शामिल होने से माना जा रहा है कि बाॅलिवुड के और लोग भी भाजपा को लेकर आकर्षित हो सकते हैं। दरअसल बाबुल सुप्रीयो भी भाजपा में शामिल हुए और वे केंद्रीय मंत्री बने। मना जा रहा है कि आने वाले समय में साजिद वाजिद को भी भाजपा में कोई महत्वपूण्र जिम्मेदारी दी जा सकती है। 

पूनम का क्रिसमस स्पेशल विडियो 'जिंगल बूब्स'

विडियो: केंडल जेनर ने फैंस को दिया क्रिसमस

 

 

 

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -