अब नेहरू को याद कर नितिन गडकरी ने कही ऐसी बात
अब नेहरू को याद कर नितिन गडकरी ने कही ऐसी बात
Share:

नई दिल्ली : केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी अपने बेबाक बयानों के लिए जाने जाते हैं। गडकरी इन दिनो बयानों को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। दो दिन पहले ही सूचना प्रसारण के सालाना लेक्चर में उन्होंने कहा था अगर मैं पार्टी का अध्यक्ष हूं और मेरे सांसद-विधायक अच्छा काम नहीं कर रहे हैं तो इसका जिम्मेदार कौन होगा? मैं। वही खुफिया विभाग के अधिकारियों को संबोधित करते हुए गडकरी ने पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरु को याद करते हुए कहा सहिष्णुता भारत की सबसे बड़ी पूंजी है। गडकरी ने बताया नेहरु ने कहा था कि भारत एक देश नहीं बल्कि आबादी है। अगर हम किसी समस्या का हल नहीं दे सकते तो हमें समस्या का हिस्सा भी नहीं बनना चाहिए।

जानकारी के मुताबिक गडकरी ने बिना किसी का नाम लिए कहा सहिष्णुता हमारे सिस्टम कि सबसे बड़ी पूंजी है और यह मानसिकता ठीक नहीं कि किसी ने ऐसा किया तो मैं भी ऐसा ही करूंगा। 

स्वामी विवेकानंद को भी किया याद

कार्यक्रम के दौरान गडकरी ने स्वामी विवेकानंद को भी याद किया। गडकरी ने कहा कि अनेकता में एकता भारत कि विशेषता है। उन्होंने कहा कि आप सबसे विनम्रता से बात करते है, अच्छा बोलते हैं। यह लोगों को आकर्षित करेगा मगर इससे आप चुनाव नहीं जीत सकते। आप विद्वान हो सकते हैं, लेकिन जरूरी नहीं है कि लोग आपको वोट दें। जिन्हें लगता है कि वह सबकुछ जानते हैं, उनकी सोच गलत है। आत्मविश्वास और अहंकार में अंतर है। आपको आत्मविश्वासी होना चाहिए, लेकिन अहंकार से बचना चाहिए। 

इस कारण यंहा अब भी जारी है पुलिस सर्चिंग

जब पाकिस्तान इस्लामी राष्ट्र बना तो भारत को भी हिन्दू राष्ट्र होना चाहिए- मेघालय हाईकोर्ट

पाकिस्तान ने अमेरिका की ब्लैक लिस्ट को नाकारा, ट्रम्प प्रशासन ने लगाया था धार्मिक स्वतंत्रता का उल्लंघन करने का आरोप

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -