Tokyo Olympics 2020: महिला सिंगल्स के तीसरे दौर में मनिका बत्रा ने बनाई जगह
Tokyo Olympics 2020: महिला सिंगल्स के तीसरे दौर में मनिका बत्रा ने बनाई जगह
Share:

टोक्यो: टोक्यो ओलंपिक्स के टेबिल टेनिस महिला एकल मुकाबले में यूक्रेन की मार्गरीटा पेसोत्स्का के खिलाफ भारत की मनिका बत्रा भारी पड़ रहीं हैं. वह अपने शानदार प्रदर्शन से जीत रहीं हैं। आप सभी को बता दें कि मनिका बत्रा ने यूक्रेन की मार्गरीटा पेसोत्स्का को 4-11, 4-11, 11-7, 12-10, 8-11, 11-5, 11-7 से हराकर महिला एकल राउंड 3 में प्रवेश किया।

जी दरअसल पहले दो गेम हारने के बाद तीसरे में मनिका बत्रा ने शानदार वापसी की। मिली जानकारी के तहत उन्होंने महिला एकल राउंड 2 में यूक्रेन की मार्गरीटा पेसोत्स्का के खिलाफ तीसरा गेम 11-7 से जीत लिया। वहीं मनिका बत्रा पहला गेम 4-11 और दूसरा 4-11 से हार गईं थीं। हालाँकि उन्होंने हार नहीं मानी और उसके बाद जोरदार वापसी की. वहीं वापसी के बाद उन्होंने लगातार दो गेम जीते। जी दरअसल उन्होंने महिला एकल दौर 2 में यूक्रेन की मार्गरीटा पेसोत्स्का के खिलाफ चौथा गेम 12-10 से जीत लिया।

वहीं आगे मनिका बत्रा महिला एकल दौर 2 में यूक्रेन की मार्गरीटा पेसोत्स्का के खिलाफ पांचवां गेम 8-11 से हार गईं। हालाँकि इसके बाद एक बार फिर मनिका ने वापसी की और छठा गेम जीत लिया। आपको बता दें कि मनिका बत्रा ने महत्वपूर्ण छठा गेम 11-5 से जीता और इसके बाद मैच 3-3 के स्तर पर रहे। वहीं सातवें और निर्णायक गेम में मनिका ने 11-7 से मार्गरीटा को शिकस्त देकर महिला एकल राउंड 3 में प्रवेश कर लिया है।

ग्रीन सोहरा वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ कर बोले अमित शाह ने कही यह बातें

डार्कवेब पर बेचे जा रहे है इस ऐप का उपयोग करने वाले यूजर्स के फोन नंबर

महाराष्ट्र बाढ़ पीड़ितों के लिए दलाई लामा ने की प्रार्थना

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -