महाराष्ट्र बाढ़ पीड़ितों के लिए दलाई लामा ने की प्रार्थना
महाराष्ट्र बाढ़ पीड़ितों के लिए दलाई लामा ने की प्रार्थना
Share:

तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा ने हाल ही में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को पत्र लिखा है। इस पत्र में उन्होंने कहा कि, 'वह उनके राज्य में आए विनाशकारी बाढ़ में अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हैं उनके लिए प्रार्थना करते हैं।' इस बारे में उनके सहयोगियों ने आज यानी रविवार को इसकी सूचना दी। जी दरअसल उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दिनों में आई विनाशकारी बाढ़ के परिणामस्वरूप महाराष्ट्र में जानमाल संपत्तियों को काफी नुकसान पहुंचा है।

कई लोगों की जिंदगी इससे प्रभावित हुई है। इसी के साथ अपने पत्र में दलाई लामा ने आगे कहा, ''मैं जानता हूं कि राज्य सरकार संबंधित अधिकारी इस भीषण मानसूनी बारिश से प्रभावित लोगों की मदद करने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं। महाराष्ट्र के लोगों के साथ हमारी एकजुटता के एक संकेत के रूप में मैंने दलाई लामा ट्रस्ट से राहत बचाव प्रयासों के लिए दान करने के लिए कहा है।''

वहीं दूसरी तरफ राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने यह कहा है कि, 'महाराष्ट्र में बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 112 हो गई, जबकि 99 अन्य लापता हैं।'

फैंस के लिए जल्द कुछ नया ला रही है मलाइका अरोड़ा, खुद किया खुलासा

अच्छी खबर! इन लोगों को अगले 4 महीने तक मुफ्त राशन के साथ मिलेंगे कई बड़े फायदे

TRS सांसद मलोथ कविता को 6 माह की जेल, लगा ये बड़ा आरोप

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -