MP के इन शहरों में सर्द हवाओं ने कंपाया, IMD ने जारी किया नया अपडेट
MP के इन शहरों में सर्द हवाओं ने कंपाया, IMD ने जारी किया नया अपडेट
Share:

भोपाल: मध्य प्रदेश (MP News) में कड़ाके की ठंड का दौर जारी हो गया है। उत्तर भारत की ओर से आ रही हवाओं के कारण ठिठुरन और अधिक बढ़ गई है, राज्य भर में कोहरे के कारण रवि की फसलो पर ओस की बूंद बर्फ की भांति जमने लगी है। इसके अतिरिक्त छत्तीसगढ़ की बात करें तो यहां पर भी मौसम में निरंतर गिरावट देखी जा रही है जिसके कारण लोग अलाव का भी सहारा ले रहे हैं। 

मध्य प्रदेश के न्यूनतम तापमान में निरंतर गिरावट देखी जा रही है। बता दें कि न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस के लगभग पहुंच गया है। उत्तर भारत की तरफ से निरंतर बर्फीली हवाएं आ रही है जिसके कारण रात और सुबह ठिठुरन पैदा हो गई है। बता दें कि पचमढ़ी, दतिया, छतरपुर में सबसे अधिक ठंड महसूस हुई, इसके अतिरिक्त ग्वालियर चंबल में भी न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। बता दें कि यहां पर तापमान गिरकर 5।6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। इसके अतिरिक्त सिवनी में भी शीत लहर का प्रभाव देखा गया। धार, खंडवा, खरगोन, मलाजखंड के साथ राजधानी भोपाल में भी तापमान तेजी से गिर रहा है। 

मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर भारत के कई इलाकों में निरंतर बर्फबारी हो रही है। जिसका प्रभाव मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ दोनों प्रदेशों में देखा जा रहा है। कहा जा रहा है कि उत्तर पश्चिमी हिस्से में चक्रवर्ती हवा का प्रभाव महदी प्रदेश में भी पड़ रहा है। जम्मू कश्मीर और लद्दाख में पश्चिमी विक्षोभ मौजूद है। बता दें कि आने वाले एक- दो दिन में राज्य के कई भागों में बारिश की भी संभावना व्यक्त की गई है। मध्य प्रदेश के अतिरिक्त छत्तीसगढ़ के मौसम में भी निरंतर परिवर्तन देखा जा रहा है। बता दें कि उत्तर भारत की हवाओं का प्रभाव यहां पर भी नजर आ रहा है। राज्य के न्यूनतम तापमान में निरंतर गिरावट देखी जा रही है। बीते 24 घंट में राज्य का सबसे सर्द जिला अंबिकापुर रहा, बता दें कि यहां का न्यूनतम तापमान 6।6 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि 10 जिलों का तापमान 12 डिग्री से नीचे आ गया है। 

पेड़ में जा घुसी तेज रफ़्तार कार, तीन युवकों की दुखद मौत, दो की हालत गंभीर

'रुक जाओ विवेक बिंद्रा'! संदीप महेश्वरी ने वीडियो शेयर कर विवाद को लेकर कही ये बात

ज्वालामुखी की मार से जूझ रहे पापुआ न्यू गिनी की मदद के लिए आगे आया भारत, दवाएं-भोजन, राहत सामग्री लेकर रवाना हुआ विमान

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -