'रुक जाओ विवेक बिंद्रा'! संदीप महेश्वरी ने वीडियो शेयर कर विवाद को लेकर कही ये बात
'रुक जाओ विवेक बिंद्रा'! संदीप महेश्वरी ने वीडियो शेयर कर विवाद को लेकर कही ये बात
Share:

संदीप महेश्वरी एवं विवेक बिंद्रा के बीच जारी विवाद अब सोशल मीडिया तक पहुंच गई है। लोग हैशटैग के साथ अपना पक्ष रख रहे हैं। वो अपने अपने अनुभव साझा कर रहे हैं। ये पूरा विवाद उस समय आरम्भ हुआ जब 9 दिन पहले महेश्वरी ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो शेयर किया। वीडियो में दो लड़के बताते हैं कि उन्होंने 'एक बड़े यूट्यूबर' से कोर्स खरीदा था। मगर उन्हें इससे कोई फायदा नहीं हुआ। वो 'बिजनेसमैन की जगह सेल्समैन बना रहे हैं'। एक लड़के ने कोर्स को 50 हजार रुपये एवं दूसरे ने 35 हजार रुपये में खरीदने की बात कही। 

इन्होंने कहा कि इनसे प्रोडक्ट के तौर पर कोर्स आगे और लोगों को बेचने के लिए कहा जाता है। ये सब एक मल्टी लेवल मार्केटिंग की भांति है। इस पर संदीप महेश्वरी हैरानी व्यक्त करते हैं कि ये तो एक बड़ा स्कैम है। इसे रोका जाना चाहिए। वो इसके बाद यूट्यूब कम्युनिटी पर पोस्ट कर बोलते हैं कि उन पर वीडियो हटाने का दबाव डाला जा रहा है। कुछ लोग उनके घर भी आए हैं मगर वो इसे नहीं हटाएंगे। इसके बाद विवेक बिंद्रा ने यूट्यूब कम्युनिटी पर पोस्ट कर संदीप महेश्वरी के खिलाफ एक्शन लेने की बात कही। तत्पश्चात, महेश्वरी ने कुछ ट्वीट और किए। फिर विवेक बिंद्रा ने एक वीडियो शेयर कर संदीप महेश्वरी को जवाब दिया। 

वही इन सबके बाद एक दिन पहले संदीप महेश्वरी ने भी एक वीडियो शेयर किया है। इसमें वो विवेक बिंद्रा को जवाब देते नजर आ रहे हैं। इसमें वो बोलते हैं, 'कुछ लोगों को लग रहा है कि ये लड़ाई मेरे और विवेक बिंद्रा के बीच है, उन्हें भी ऐसा ही लगता है, मगर ऐसा नहीं है। ये लड़ाई वास्तव में सच और झूठ की है। सही और गलत की है। स्कैम ये है, एक प्रोडक्ट है आपको पसंद नहीं है मगर आपने खरीद लिया। फिर आपसे कहा जा रहा है कि यदि पैसा वापस चाहिए तो अपने जैसे चार लोगों को बेचो।' अपने इस वीडियो में महेश्वरी ने विवेक बिंद्रा पर खुलकर चर्चा की। उन्होंने उनके नाम के आगे लगने वाले डॉक्टर से लेकर 10 दिन में एबीए कराए जैसे के कोर्स तक, तकरीबन सभी मुद्दों पर बात की। इसके साथ ही ऐसे लोगों से भी बात की जिन्होंने उनका कोर्स खरीदा था। उन्होंने अपने वीडियो के कैप्शन में लिखा, हैशटैग स्टॉप विवेक बिंद्रा। फिर उन्होंने लोगों से सोशल मीडिया पर भी यही ट्रेंड करने को कहा।  

दिल्ली: कनॉट प्लेस की मशहूर बिल्डिंग में भड़की भीषण आग, दमकल विभाग की 15 गाड़ियां मौके पर

'ये लक्षण दिखें, तो फ़ौरन टेस्ट कराएं..', कोरोना के नए वैरिएंट को लेकर ICMR ने जारी की चेतावनी, केरल में सबसे बदतर हालात

मनीष कश्यप को पटना हाई कोर्ट ने दी नियमित जमानत, जानिए कब आएँगे जेल से बाहर ?

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -