नेपाल में आज नए राष्ट्रपति का चुनाव
नेपाल में आज नए राष्ट्रपति का चुनाव
Share:

काठमांडू : पाल में बीते महीने लागू हुए नए संविधान के नियमों के तहत नए राष्ट्रपति का चुनाव बुधवार को होगा। नेपाल के गणतंत्र की राह पर बढ़ने के बाद यह राष्ट्रपति पद के लिए होने वाला दूसरा चुनाव है। 2008 में पहली संविधान सभा के चुनाव के बाद राम बरन यादव राष्ट्रपति चुने गए थे। चुनाव की जरूरत इसलिए पड़ी क्योंकि तय समय सीमा के अंदर नेपाल की सभी राजनैतिक पार्टियां राष्ट्रपति पद के लिए किसी एक नाम पर सर्वसम्मति नहीं बना सकीं।

सर्वसम्मति नहीं बनने की वजह से अब सासंदों को नए संविधान के नियमों के तहत राष्ट्रपति और उप राष्ट्रपति का चुनाव करना पड़ेगा। नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी (एकीकृत मार्क्‍सवादी-लेनिनवादी) की उपाध्यक्ष विद्या भंडारी ने मंगलवार को सत्तारूढ़ दल की तरफ से अपना नामांकन दाखिल किया। नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के अध्यक्ष पुष्प कुमार दहल 'प्रचंड' ने भंडारी के नाम का प्रस्ताव रखा। राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी-नेपाल के अध्यक्ष कमल थापा और मधेशी जनाधिकार फोरम-लोकतांत्रिक के अध्यक्ष बिजय कुमार गछादर ने प्रस्ताव का समर्थन किया।

अगर भंडारी चुनी जाती हैं तो वह नेपाल के इतिहास की पहली महिला राष्ट्रपति होंगी। भंडारी ने पर्चा भरने के बाद कहा, "मेरी उम्मीदवारी राष्ट्रीय सार्वभौमिकता, एकता और समृद्धि के लिए है।" विद्या भंडारी दिवंगत कम्युनिस्ट नेता मदन भंडारी की विधवा हैं। मदन की 1991 में संदिग्ध हालात में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) ने उप राष्ट्रपति पद के लिए पूर्व की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी के मुख्य कमांडर नंद किशोर पुन को प्रत्याशी बनाया है। विपक्ष की तरफ से नेपाली कांग्रेस के कुल बहादुर गुरुं ग ने राष्ट्रपति पद के लिए पर्चा दाखिल किया है। अमिया कुमार यादव विपक्ष की तरफ से उप राष्ट्रपति पद के प्रत्याशी हैं। नेपाल वर्कर्स पीजेन्ट्स पार्टी ने नारायण महाजन को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -