26/11 मुंबई हमले की बरसी आज, सात साल बाद भी देश नही भूला खौफ का मंज़र
26/11 मुंबई हमले की बरसी आज, सात साल बाद भी देश नही भूला खौफ का मंज़र
Share:

नई दिल्ली:  26 नवंबर 2008 की वह रात जब लोग अपने घरो में थे या कोई अपने बच्चो के साथ बैठे थे। तभी अचानक मुंबई गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा। दहशतगर्दो की गोलियों ने कई लोगो के सीने को छलनी कर दिया। नापाक इरादो से आये आतंकियों ने मुंबई के 2 पांच सितारा होटलों, सीएसटी रेलवे स्टेशन और एक यहूदी केंद्र को निशाना बनाया। पहले तो लोगो ने यह अंदाज़ा भी नही लगाया की यह इतना बड़ा आतंकी हमला होगा। लेकिन 60 घंटे लोगो ने मौत के साये में गुजारे। 26 नवंबर 2008 की रात में ही आतंकवाद निरोधक दल के प्रमुख हेमंत करकरे समेत मुंबई पुलिस के जवान भी इस आतंकवादी हमले में शहीद हो गए।

शहर के लियोपोल्ड कैफे और छत्रपति शिवाजी टर्मिनस (CST) से शुरू हुआ आतंक का यह सिलसिला पांच सितारा होटल ताजमहल में जाकर थमा। आतंक के साये से मुंबई करीब 60 घंटो तक लड़ता रहा। इस हमले में दहशतगर्दो ने 160 से भी अधिक लोगो को मौत के घाट उतार दिया ।

आज भी ताज के जख्म हरे है
पांच सितारा होटल ताजमहल के कमरो में गोलियों की तड़तड़ाहट की गूंज और गुंबद में लगी आग की वो तस्वीरें आज 7 साल बाद भी लोगों के जेहन में ताजा हैं। गेटवे ऑफ इंडिया के समीप 100 वर्ष पुरानी इमारत को अपने शिकंजे में लेकर आतंकियों ने आग के हवाले कर दिया। देश की आर्थिक राजधानी और मायानगरी कही जाने वाली मुंबई की पहचान होटल ताज, बारूद और खून से लथपथ नज़र आ रहा था। समुद्र से बेहद खूबसूरत दिखने वाले नज़ारे में दहशत दिखाई दे रही थी।

आतंकियों ने हमले की साजिश को तब अंजाम दिया जब लोग ताज होटल में डिनर की तैयारी कर रहे थे, लेकिन दहशतगर्दो ने बड़ो के साथ मासूमो का निवाला भी छीन लिया। सरकारी आंकड़ों की माने तो होटल ताजमहल में आतंकियों ने 31 लोगो की हत्या कर दी करीब 60 घंटे के संघर्ष में सुरक्षाकर्मियों ने चार आतंकवादियों को मार गिराया।

छत्रपति शिवाजी टर्मिनस में आंतक का तांडव
देश के सबसे व्यस्ततम रेलवे स्टेशनों में से एक छत्रपति शिवाजी टर्मिनस पर आतंक के इस तांडव का सबसे भयावह दृश्य देखने को मिला। यहां बड़ी संख्या में लोग अपनी मंजिल पर जाने के लिए ट्रैन का इंतज़ार कर रहे थे तभी पूरा इलाका आतंक के साये में डूब गया। जांच अधिकारियों के मुताबिक यहां हुई गोलीबारी में आतंकवादी अजमल आमिर कसाब और इस्माइल खान शामिल थे। दोनों आतंकियों ने यहां बेखौफ अंधाधुंध गोलियां बरसाई, CST में 58 लोगों की मौत हो गई। इस हमले का हमलावर अजमल आमिर कसाब पकड़ा गया और उसे कानूनन फांसी दी गई।

कामा अस्पताल में शहीद हो गए हेमंत करकरे, विजय सालस्कर और काम्टे 
मुंबई पुलिस के मुताबिक चार आतंकियों ने एक पुलिस वैन को ही अपने कब्जे में ले लिया और लगातार गोलिया बरसाते रहे। गोलीबारी करते हुए आतंकवादी कामा अस्पताल में भी दाखिल हो गए। मुंबई शहर का सबसे मशहूर चैरिटेबल कामा अस्पताल एक  अस्पताल भी आतंक के रोग से ग्रस्त हो गया। कामा अस्पताल के बाहर ही मुठभेड़ में आतंकवाद निरोधक दस्ते के प्रमुख हेमंत करकरे, मुंबई पुलिस के अशोक काम्टे और विजय सालस्कर लड़ते लड़ते शहीद हो गए।

ओबेरॉय होटल में आतंकियों ने लोगो को बनाया बंधक
ओबेरॉय होटल देश के व्यापारिक तबके के बीच खासा लोकप्रिय मन जाता है। इस फाइव स्टार होटल में भी आतंकवादी बड़ी संख्या में हथियारों का जखीरा लेकर दाखिल हो गए। जानकारी के मुताबिक उस समय होटल में करीब 350 से भी अधिक लोग मौजूद थे। आतंकियों ने यहां बड़ी संख्या में लोगो को बंधक बना लिया। राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड के जवानों ने यहां दोनों हमलावरों को ढेर कर दिया लेकिन तब तक 32 निर्दोष लोगों को आतंकी मौत के घाट उतार चुके थे।

लियोपोल्ड कैफे में आतंक का तांडव
मुंबई पुलिस और जांच अधिकारियों ने बताया की आतंकवादी दो-दो के गुटों में आए थे। आतंकियों ने विदेशी पर्यटकों के बीच काफी मशहूर मन जाने वाला लियोपोल्ड कैफ़े पहुंचकर अंधाधुंध गोलियां बरसाना शुरू कर दिया। लोग जब तक कुछ समझ पाते तब तक आतंकवादी गोलियों से तांडव मचाते हुए वहां से निकल गए। आधिकारिक आंकड़ों के हवाले से लियोपोल्ड कैफे में 10 लोगों की मौत हुई थी।

आतंकियों ने नरीमन हाउस को भी बनाया बंधक 
आतंकवादियों ने शहर के नरीमन हाउस को भी नही बख्सा। यहां भी आतंकवादियों ने कई लोगों को बंधक बनाया था। जिस इमारत में आतंकवादी घुसे थे वह यहूदियों की मदद करने के लिए बनाया गया एक सेंटर था। यहां अक्सर यहूदी पर्यटक ठहरते थे। यहां पर आतंकियों को निस्तोनबूत करने के लिए NSG कमांडो को हेलिकॉप्टर की मदद से बगल वाली इमारत में उतरना पड़ा। NSG  की इस कार्रवाई में आतंकी तो मारे गए, लेकिन किसी भी बंधक को नहीं बचाया जा सका। यहां 7 बेगुनाह लोगों की मौत हो गई।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -