TMC को पसंद नहीं आई राहुल गांधी की तारीफ, कहा- कांग्रेस पहले अपनी पार्टी को जोड़े
TMC को पसंद नहीं आई राहुल गांधी की तारीफ, कहा- कांग्रेस पहले अपनी पार्टी को जोड़े
Share:

कोलकाता: कांग्रेस के लोकसभा सांसद राहुल गांधी इन दिनों भारत जोड़ो यात्रा पर निकले हुए हैं। यात्रा फ़िलहाल हरियाणा में है, जो कि जम्मू कश्मीर की तरफ बढ़ रही है। पश्चिम बंगाल की सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस (TMC) के सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने राहुल गांधी और भारत जोड़ो यात्रा की जमकर प्रशंसा की थी। उन्होंने कहा था कि राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के जरिए अपनी नेतृत्व क्षमता को साबित किया है, मगर TMC ने राहुल गांधी पर दिए अपने सांसद शत्रुघ्न सिन्हा के इस बयान से अपने आप को अलग कर लिया है। 

TMC ने स्पष्ट किया है कि वह इससे खुश या सहमत नहीं है। पार्टी के अनुसार, शत्रुघ्न सिन्हा ने जो कहा, वह उनकी मर्ज़ी से कहा। TMC इससे जरा भी इत्तेफ़ाक़ नहीं रखती। TMC सांसद शांतनु सेन ने उल्टे कांग्रेस की आलोचना करते हुए कहा कि भारत जोड़ो यात्रा से पहले कांग्रेस को चाहिए कि अपनी पार्टी को जोड़े और टूटने से बचाए। TMC ने स्पष्ट किया है कि सभी भाजपा विरोधी पार्टियों को अपने गढ़ में लड़कर जीतना होगा। उसके बाद प्रधानमंत्री उम्मीदवार का फ़ैसला लिया जाएगा।

इसके साथ ही राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) प्रमुख शरद पवार द्वारा राहुल गांधी पर दिए बयान पर TMC ने कहा कि पहले भाजपा विरोधी दलों को एक साथ आकर अपने गढ़ में जीत हासिल करनी होगी। फिर पीएम के बारे में बात होगी।

चूरू: ठंड से बचने के लिए घर में अंगीठी जलाकर सोया परिवार, सुबह तक 3 की मौत

बर्फ की चादरों से ढके 'चूड़धार' पर विराजमान देवों के देव महादेव !

'वसुधैव कुटुंबकम से लेकर समर्थ भारत तक..', पीएम मोदी का संबोधन सुन गदगद हुए प्रवासी भारतीय

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -