चूरू: ठंड से बचने के लिए घर में अंगीठी जलाकर सोया परिवार, सुबह तक 3 की मौत
चूरू: ठंड से बचने के लिए घर में अंगीठी जलाकर सोया परिवार, सुबह तक 3 की मौत
Share:

जयपुर: राजस्थान के चूरू जिले में दम घूटने से 3 लोगों की जान चली गई है। जबकि एक मासूम की हालत नाजुक बताई जा रही है। रिपोर्ट के अनुसार, बंद कमरे में अंगीठी जलाकर सोने के बाद दम घुटने से लोगों की मौत हुई है। मृतक सभी एक ही परिवार के सदस्य है। जिले की रतनगढ़ तहसील के अंतर्गत आने वाले गांव गौरीसर में यह घटना हुई। 

पुलिस के मुताबिक, अमरचंद का परिवार खेत में ढाणी बनाकर रहता है। अमरचंद अपनी पत्नी, पुत्रवधु, पौत्र, पौत्री और तीन महीने के पोते के साथ थे। इस बीच रविवार (8 जनवरी) की रात परिवार के सभी लोग खाना खाकर सो गए थे। ठंड ज्यादा होने के चलते परिवार की महिला ने घर में अंगीठी जला दी। जिसके बाद कमरे में सो रहे परिजनों का दम घुटने लगा।  इस तरह सोना देवी, गायत्री और तेजस्वनी की जान चली गई, जबकि तीन महीने के बच्चे की हालत नाजुक है। बच्चे को अस्पताल में एडमिट करा दिया गया है। जहां उसका उपचार चल रहा है। 

मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के मुताबिक, सुबह जब महिलाएं नहीं उठी, तो आसपास को लोगों ने आवाज दी। जिसके बाद मामले का खुलासा हुआ। मामले की गंभीरता के मद्देनज़र DYSP हिंमाशु शर्मा भी मौके पर पहुंच गए है। पुलिक मौके का मुआयना कर आसपड़ोस में पूछताछ की है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। 

बर्फ की चादरों से ढके 'चूड़धार' पर विराजमान देवों के देव महादेव !

'वसुधैव कुटुंबकम से लेकर समर्थ भारत तक..', पीएम मोदी का संबोधन सुन गदगद हुए प्रवासी भारतीय

दिल्ली में कोहरे ने लगाया कर्फ्यू, धुंध इतनी कि 25 मीटर दूर देखना भी मुश्किल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -