प्रजनन क्षमता बढ़ने में मदद करता है ये आयुर्वेदिक तरीका, जाने
प्रजनन क्षमता बढ़ने में मदद करता है ये आयुर्वेदिक तरीका, जाने
Share:

आज हम आपके साथ शेयर करने जा रहे है प्रेग्नेंट होने के लिए आयुर्वेदिक डेटॉक्स टिप्स के बारे में।  गर्भावस्था एक ऐसा समय होता है, जब मां को अपनी देखभाल अच्छे ढंग से करनी चाहिए, क्योंकि उनके अच्छे लालन-पोषण से मां और बच्चा दोनों स्वस्थ रहते हैं। खुद को स्वस्थ और तंदरुस्त रखने के लिए गर्भवती महिला आयुर्वेद का सहारा लें सकती है। आयुर्वेद में ऐसे कई उपचार हैं, जिन्हे करने से गर्भावस्था में कोई दिक्कत नहीं आती है। प्री-डिटॉक्स प्रक्रिया के दौरान शरीर के अंदरूनी और बाहरी गंदगी को पसीने के रूप में निकाला जाता है। इस पूरी प्रक्रिया को ऑलिटियन कहा जाता है। इसमें गर्भवती महिला को तीन से पांच दिन तक खाली पेट घी खिलाया जाता है, जिससे शरीर की आतंरिक गंदगी साफ हो जाती है। इसके बाद गर्भवती महिला के शरीर को तीन दिनों तक भाप से मालिश की जाती है

इसके अंतर्गत मुख्य कर्म विरेचन में जड़ी बूटियों को खाना पड़ता है ,जिसके कुछ घंटो बाद आपको बार-बार शौच जाना पड़ेगा। इस प्रक्रिया को चार से छह बार दोहराया जाता है। ऐसा करने से गर्भाशय की सफाई हो जाती है। गर्भवती महिला के लिए यह आवश्यक है कि वह सात्विक भोजन ही खाए। सात्विक भोजन शुद्ध और ताजा होने के कारण गर्भवती महिला के लिए काफी लाभदायक माना गया है। गर्भवती महिला को अपने आहार में आसानी से पचने वाले पदार्थों का ही सेवन करना चाहिए। यह आहार मां और बच्चे दोनों के लिए लाभदायक होता है। सात्विक आहार का सेवन करने से मन में पवित्रता और स्पष्ट गुण आने लगते हैं। गर्भावस्था के दौरान खुद का पोषण करना बेहद जरूरी है। तेल मालिश करके शरीर को आराम मिलता है और शरीर में गर्मी पैदा होती है। इसके अतिरिक्त तेल की मालिश करने से शरीर थकान और तनाव मुक्त होने लगता है। शरीर को स्वस्थ वसा की जरूरत होती है। खासतौर पर गर्भावस्था के दौरान महिला को अपने आहार में स्वस्थ वसा का सेवन करना चाहिए। यह आवश्यक है कि गर्भावस्था के दौरान महिला पर्याप्त मात्रा में वसा का सेवन करें।

गर्भावस्था के बाद डिप्रेशन होने के ये होते है मुख्य कारण , जाने

त्यौहार के दौरान चाहते है ना बढे वजन, ये टिप्स होंगे मददगार

औषधियों गुणों से भरपूर है कलौंजी, जानिए तीन बड़े फायदे

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -