इंटरनेट पर छाया हिना खान का ये वीडियो, देखकर लोटपोट हुए फैंस
इंटरनेट पर छाया हिना खान का ये वीडियो, देखकर लोटपोट हुए फैंस
Share:

टीवी की मशहूर एक्ट्रेस हिना खान के बिग बॉस सीजन 11 में आने के बाद से उनकी फैन फॉलोइंग में जबरदस्त इजाफा हुआ है। ऐसे में हिना खान भी अपने प्रशंसकों को इम्प्रेस करने का कोई भी मौका अपने हाथ से नहीं जाने देती हैं। सर्दियों के मौसम में कई बार लोगों को कपड़े सुखाने की परेशानी का सामना करना पड़ता है। ऐसे में हिना खान ने इस परेशानी का हल ढूंढ लिया है। 

हाल ही में हिना खान ने होटल के रूम से एक विंटर ट्रैवल हैक के वीडियो को साझा किया है। दरअसल इस वीडियो में आप कपड़े सुखाने के एक अजीबोगरीब तरीके को देख सकते हैं। इस हैक को देखने के बाद कई लोग हंसते-हंसते लोटपोट हो गए। वहीं कुछ लोगों ने अपने साथ घटित हुए किस्से-कहानियों के बारे में बताया। सोशल मीडिया पर हिना खान निरंतर अपनी वैकेशन की तस्वीरें और वीडियोज शेयर कर रही हैं। इस वीडियो में हिना खान होटल के कमरे में अपने मोजों को एयर वेंट के नीचे हैंगर पर धोकर सुखा रही हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Hina Khan (@realhinakhan)

सोशल मीडिया पर हिना खान के इस हैक को कई लोग पसंद कर रहे हैं। सिर्फ कुछ ही घंटों के भीतर इस वीडियो को हजारों लोग पसंद कर चुके हैं। वहीं कमेंट सेक्शन में कई लोग मजाक-मस्ती भी करते दिखाई दिए। आपको बता दें कि हिना खान अपने बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल (Rocky Jaiswal) के साथ लंदन, यूनाइटेड किंगडम घूमते हुए दिखाई दी थीं। बता दे कि ये पहली बार नहीं है जब हिना खान का कोई वीडियो इतना वायरल हुआ हो आए दिन ही हिना खान के वीडियो हो या फोटोज, पोस्ट होते ही वायरल हो जाते है।  

'बिग बॉस 16' में आएँगे शाहरुख-दीपिका! मचेगा जबरदस्त धमाल

'उर्फी की अंडरवेयर में छेद है, चित्रा ताई ग्रेट है', एक्ट्रेस के ट्वीट ने मचाया बवाल

इस एक कारण के चलते दृष्टि धामी ने ठुकराया बिग बॉस का ऑफर

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -