ट्विटर के इस यूजर ने रचा इतिहास, द्रोपदी मुर्मू समेत लगातार तीसरी बार सच हुई भविष्यवाणी
ट्विटर के इस यूजर ने रचा इतिहास, द्रोपदी मुर्मू समेत लगातार तीसरी बार सच हुई भविष्यवाणी
Share:

नई दिल्ली: ट्विटर के उपयोगकर्ता निक्स की भारत के बारे में निरंतर तीसरी भविष्यवाणी सटीक निकली है। द्रोपदी मुर्मू को NDA के राष्ट्रपति उम्मीदवार बनाए जाने लेकर उन्होंने हाल ही में अनुमान व्यक्त किया था। निक्स ने 9 जून 2022 को द्रौपदी मुर्मू को लेकर भविष्यवाणी की थी। निक्स ने बोला था कि वह एक शिक्षित महिला एवं अनुभवी आदिवासी नेता हैं। वह RSS की पृष्ठभूमि से भी हैं।

9 जून के ट्वीट के पश्चात् निक्स ने 13 जून को ट्वीट किया था कि कैसे वह तीसरी भविष्यवाणी कर इंटरनेट पर मौत की कगार पर पहुंच गए थे। हालांकि, उनकी दो भविष्यवाणियां सच हो चुकी थीं तथा राजग के राष्ट्रपति उम्मीदवार को लेकर उनकी तीसरी भविष्यवाणी भी यदि सच हुई तो वह इंटरनेट पर अमरता से कम नहीं होगी। जल्दी करो मोदीजी, यह घोषणा कर डालो।'

भारत के आगामी राष्ट्रपति चुनाव में राजग की तरफ से द्रौपदी मुर्मू को उम्मीदवार बनाया गया है। मंगलवार को उनके नाम की घोषणा से ठीक पहले विपक्ष ने पूर्व वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा को अपना उम्मीदवार घोषित किया था। राजग किस राष्ट्रपति उम्मीदवार बनाएगा, इसे लेकर कयासबाजी पहले से जारी थी। मूर्मू का भी नाम चर्चा में था, किन्तु निक्स ने पहले ही ट्वीट कर दिया था कि द्रौपदी मुर्मू NDA की राष्ट्रपति उम्मीदवार होंगी। वही ट्विटर यूजर निक्स ने 27 अगस्त 2018 को भविष्यवाणी की थी कि नीरज चोपड़ा ओलंपिक में भारत को गोल्ड मेडल दिलाएंगे तथा हमारा नाम रोशन करेंगे। निक्स ने अपने फेसबुक पेज पर चोपड़ा के गोल्ड मेडल जीतने से तीन साल पहले यह अनुमान जताया था। आखिरकार उनकी भविष्यवाणी सही निकली तथा अगस्त 2021 में नीरज चोपड़ा ने टोक्यो ओलंपिक 2020 में सोना जीतकर इतिहास रचा था।नीरज चोपड़ा के पहले निक्स ने 2 फरवरी 2016 को भविष्यवाणी की थी कि बिहार के तत्कालीन राज्यपाल रामनाथ कोविंद NDA के राष्ट्रपति उम्मीदवार होंगे। उनकी यह भविष्यवाणी भी सच निकली थी। 

'हिंसा के पीछे आतंकवादी और राजनीतिक गुंडे...', अग्निपथ योजना पर मचे बवाल को लेकर बोले राम सूरत राय

मंदिर में झाड़ू लगाते नजर आई राष्ट्रपति उम्मीदवार मुर्मू, वायरल हुआ VIDEO

इन राज्यों में आज होगी जमकर बारिश, जानिए अपने शहर का हाल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -