इन राज्यों में आज होगी जमकर बारिश, जानिए अपने शहर का हाल
इन राज्यों में आज होगी जमकर बारिश, जानिए अपने शहर का हाल
Share:

नई दिल्ली: देश के अधिकांश प्रदेशों में इन दिनों वर्षा हो रही है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार आदि जैसे उत्तर भारत के प्रदेश में झमाझम बारिश होने के कारण कुछ ही दिनों में तापमान में बहुत कमी आ गई है। दूसरी तरफ दक्षिण के प्रदेशों में मॉनसून के पहुंचने के बाद से ही निरंतर बरसात हो रही है। मौसम विभाग (IMD) का अनुमान है कि आज दिल्ली में बारिश तो नहीं होगी, किन्तु बादल अवश्य छाए रहेंगे। दूसरी तरफ बिहार सहित कई प्रदेशों में आज झमाझम बारिश के आसार हैं।

मौसम विभाग के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज का न्यूनतम तापमान 25 डिग्री एवं अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है। आसमान में आज बादल छाए रहेंगे। गुजरात के अहमदाबाद में आज भी वर्षा होगी। यहां का न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहेगा, जबकि अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रहेगा। मध्य प्रदेश के भोपाल में आज का मिनिमम टेम्प्रेचर 23 डिग्री सेल्सियस एवं मैक्सिमम टेम्प्रेचर 34 डिग्री सेल्सियस रहेगा। यहां आज वर्षा के साथ-साथ आंधी-तूफान आने का अंदाजा है। 

इसके अतिरिक्त, चंडीगढ़ की बात करें तो यहां का न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस एवं अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रहेगा। आसमान में बादल छाए रहेंगे। उत्तराखंड के देहरादून में आज का न्यूनतम तापमान 21 डिग्री तथा अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है। आसमान साफ रहेगा। राजस्थान की राजधानी जयपुर में आज का न्यूनतम तापमान 25 डिग्री तथा अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रहेगा। आसमान में बादल छाए रहेंगे। वहीं, उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज का न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहेगा। अधिकतम तापमान की बात करें तो यह 38 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा। दूसरी तरफ उत्तर भारत के एक और राज्य बिहार के कई शहरों में इन दिनों झमाझम बारिश हो रही है। पटना में आज तेज वर्ष के साथ आंधी-तूफान के आसार व्यक्त किए गए हैं। मौसम विभाग के अनुसार, पटना में आज का न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहेगा, जबकि अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रहेगा। इसके अतिरिक्त, हिमाचल प्रदेश के शिमला का न्यूनतम तापमान 16 डिग्री एवं अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है। आसमान में बादल छाए रहेंगे। 

भारतीय महिला हॉकी टीम ने अमेरिका को हराया

राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाए जाने पर हैरान हुई द्रौपदी मुर्मू, कह डाली ये बड़ी बात

इटली के खिलाफ किस्मत आजमाएगी भारतीय महिला टीम

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -