सोशल मीडिया पर धमाल मचा रही कियारा आडवाणी की ये थ्रो बैक वीडियो
सोशल मीडिया पर धमाल मचा रही कियारा आडवाणी की ये थ्रो बैक वीडियो
Share:

बॉलीवुड अभिनेत्री कियारा आडवाणी सोशल मीडिया पर बहुत ही सक्रीय रहती हैं। वो अपने फैंस के लिए अपनी फोटोज और वीडियोज साझा करती रहती हैं। उनके फैंस भी उनकी फोटोज और वीडियोज पर प्यार लुटाते हुए दिखाई देते हैं। हाल ही में उन्होंने एक थ्रोबैक वीडियो साझा किया है, जो इंटरनेट पर तेजी से वायरल होने लगा है। तो चलिए जानते हैं कि इस वीडियो में ऐसा क्या है जिसकी हर ओर तारीफ की जा रही है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कियारा ने ये वीडियो अपने इंस्टा अकाउंट पर साझा किया है, जिसमें वह समंदर किनारे एन्जॉय करती हुई दिखाई दे रही है। साथ ही वो सन रेज का आनंद लेती हुई नज़र आ रही है। ये वीडियो किराया का मालदीव वेकेशन का है। इतना ही नहीं यदि हम बात करें वीडियो की तो इसमें कियारा पिंक बिकिनी में दिखाई दे रही हैं। वो अपनी टोन्ड बॉडी को फ्लॉन्ट करती दिखाई दी थी। ये एक सेल्फी वीडियो है। इस वीडियो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, “मुझे सनशाइन और टैन की बहुत याद आ रही है।”  साथ ही मुंबई में निरंतर वर्षा  हो रही है, ऐसे में कियारा को ‘सनशाइन और टैन’ याद आ रहा है।

कियारा आडवाणी के वर्कफ्रंट की बात की जाए तो वो सिद्धार्थ मल्होत्रा संग अपकमिंग मूवी ‘शेरशाह’ में  दिखाई देने वाली है। इसके अलावा वो ‘जुग जुग जियो’ और ‘भूल भुलइया 2’ में भी दिखाई देंगी।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by KIARA (@kiaraaliaadvani)

AIIMS की डॉक्टर ने अपने 13 वर्षीय पुत्र पर किया कोरोना वैक्सीन का ट्रायल

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष सुनील जाखड़ का बड़ा बयान, बोले- ‘वही होगा जो सोनिया गांधी चाहेंगी’

यूपी पुलिस ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय लल्लू को किया नज़रबंद, बताया ये कारण

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -